Sunday, January 12, 2020

टूटने से बचा दांपत्य जीवन, साथ जिएंगे ज़िंदगी

पुलिस लाइन उन्नाव में स्थापित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा पति-पत्नी के विवादित कुल 07 जोड़ों के मध्य आपसी झगड़े को समाप्त कराकर उनमें सुलह कराया गया। शादी के अटूट बंधन को टूटने से बचाकर सभी जोड़ों का मिलन कराया गया। सुलह होने के बाद सभी दंपत्ति हंसी खुशी घर को रवाना हो गए।

पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दिनांक 12/01/2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के कई विवादित जोड़े बुलाए गए जिनमें से कुल 13 जोड़े उपस्थित हुए । काउंसलरों एवं उपस्थित हुये पति-पत्नी के जोड़ों से बात कराई गयी। आपसी वार्ता के उपरांत कुल 7 जोड़ों की सकुशल विदाई कराई गई। विदाई कराने में परिवार परामर्श प्रभारी निरीक्षक अर्चना गौतम, उप निरीक्षक अर्चना शुक्ला, सहायिकाओं सीमा, लक्ष्मी, मनु व सलाहकार मंडल में अबरार हुसैन जी, तबस्सुम नफीस जी, प्रभा यादव जी , डॉ शशि रंजना जी, यतींद्र मिश्रा जी, डॉ आशीष   श्रीवास्तव जी, रामसनेही यादव जी, राम शंकर वर्मा जी, अमरपाल सिंह जी, डॉ एसके पांडे जी, डॉ मनीष सिंह सेंगर जी, के के मिश्रा जी आदि लोग उपस्थित रहे। शेष जोड़ों को अगली तारीख दी गई बचे हुये जोड़ों को अगली तारीख दी गई।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home