Sunday, June 7, 2020

नई दिल्ली. दो राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

झारखंड में 4.7 तो कर्नाटक में 4 तीव्रता का भूकंप, दोनों जगहों पर एक ही समय पर झटके महसूस किए गए

नई दिल्ली. दो राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। झारखंड के जमशेदपुर में तीव्रता 4.7 और कर्नाटक के हम्पी में 4 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, दोनों जगहों पर एक ही समय यानी सुबह 6.55 बजे ही भूकंप आया। दोनों राज्यों में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।


दो महीने में दिल्ली-एनसीआर में छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। इनकी तीव्रता 5 से ज्यादा भी नहीं थी।

दिल्ली-एनसीआर में तीन फॉल्ट लाइन
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तीन फॉल्ट लाइन हैं। जहां फॉल्ट लाइन होती है, वहीं पर भूकंप का एपिसेंटर बनता है। दिल्ली-एनसीआर में जमीन के नीचे दिल्ली-मुरादाबाद फॉल्ट लाइन, मथुरा फॉल्ट लाइन और सोहना फॉल्ट लाइन हैं।

6 की तीव्रता वाला भूकंप भयानक होता है
भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।
संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 

Labels: ,

Monday, April 20, 2020

लखनऊ/इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है।

लखनऊ/इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। कोविड -19 से आम जनता महफूज रहे इसलिए पुलिस कर्मी लगातार मैदान में डट कर अपना फर्ज निभा रहे हैं, लेकिन अब पुलिस कर्मी भी इसके शिकार हो रहे हैं। बीती देर रात पुलिस के एक इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत हो गई। इंदौर में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। इंदौर में कोरोना के अब तक 890 केस मिल चुके हैं।

कुछ दिन पूर्व इंदौर के जूनी थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी (41 वर्षीय) कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, पिछले 10 दिनों से उनका इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। बीती देर रात करीब 3 बजे टीआई देवेन्द्र चंद्रवंशी ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद से पूरे पुलिस महकमे में सदमे का माहौल है। डीआईजी ने टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी की मृत्यु की पुष्टि की है। चंद्रवंशी 2007 में पुलिस में एसआई पद पर भर्ती हुए थे, वे शाजापुर जिले के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीआई (इंस्पेक्टर) देवेंद्र चंद्रवंशी की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चंद्रवंशी के परिवार के साथ है। कोरोना वाॅरियर्स बीमे के तहत देवेंद्र चंद्रवंशी के परिवार को 50 लाख रुपए की मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है चंद्रवंशी की पत्नी को पुलिस विभाग में एसआई के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
बताते चलें कि कल ही पंजाब के लुधियाना में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एसीपी अनिल कोहली की मौत हो गई थी। एसीपी अनिल कोहली सब्जी मंडी में ड्युटी करते समय संक्रमित हो गए थे, वे कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। एसीपी की पत्नी और ड्राइवर भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Labels:

Sunday, April 19, 2020

यूपी में कोर्ट खुलने से जुड़ी बड़ी खबर


यूपी में कोर्ट खुलने से जुड़ी बड़ी खबर


 कल से खुलने वाली कोर्ट 27 अप्रैल तक बंद की गई

कल से शुरू हो रहा था उत्तर प्रदेश में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का कामकाज

 हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने 27 अप्रैल तक कोर्ट बंद करने का आदेश जारी किया

इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर 27 अप्रैल तक सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बंद की गई

Labels:

डीजीपी एचसी अवस्थी का पुलिसकर्मियों को संदेश


डीजीपी एचसी अवस्थी का पुलिसकर्मियों को संदेश

भारत समेत विश्व के देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अत्यंत आवश्यक है-डीजीपी

लॉकडाउन का पालन कराने और असहाय लोगों को मदद देने आपका धन्यवाद, आपके अनुशासन और उच्च कोटि के सेवा भाव की प्रशंसा करता हूं -डीजीपी

आपके कार्य की मीडिया के साथ साथ लोगों ने भी सराहना की यूपी पुलिस कर्मियों की प्रशंसा सुनकर मुझे गर्व होता है -डीजीपी

यूपी सरकार ने पुलिस कल्याण के लिए ₹56 करोड़ की धनराशि दी है, यूपी सरकार की तरफ से ₹50 लाख का बीमा भी दिया गया है-डीजीपी

प्रदेश के सभी पुलिस लाइन, कार्यालय, थाना, चौकी का सैनिटाइजेशन कराया गया, ड्यूटी के दौरान अपने खान-पान और सुरक्षा का ध्यान रखें-डीजीपी

मास्क, ग्लव्स और जरूरत पड़ने पर पीपीई का भी इस्तेमाल करें, आप सभी ने मिलकर ₹20 करोड़ का योगदान कोविड केयर फंड में भी दिया है उसका धन्यवाद-डीजीपी

यूपी पुलिस के इसी व्यवसायिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार की जरूरत है, आपका अनुशासन और कार्य यूपी पुलिस को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा-डीजीपी

Labels:

भारत में कोरोना से अब तक 500 से ज्यादा मौतें,

भारत में कोरोना से अब तक 500 से ज्यादा मौतें, बीते 24 घंटे में 27 ने गंवाई जान और 1,329 नए मामले, मरीजों की संख्या 15,707 पहुंची
Coronavirus live updates india: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,707 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,329 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना (Covid-19) से अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 2,231 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में 239 (14.20 %)  लोग ठीक हुए हैं.  बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) को 3 मई तक बढ़ाया गया है.

Labels:

इस लॉक डाउन में हम सही में बहुत पीछे चले जायेंगे

इस लॉक डाउन में हम सही में बहुत पीछे चले जायेंगे


भारतवर्ष में 25 मार्च से लॉक डाउन शुरू जिसे 3 मई तक बढ़ाया जा चुका है।
इस अवधि को गिने तो पूरे 40 दिन बनते है । इस 40 दिन के क्वारनटाइन के पीछे कई गुप्त सूचनाएं अनुभव हुई जिसे आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।
इसका भारतीय नववर्ष के पहले दिन यानी प्रथम नवरात्र को शुरू होना संयोग कहा जा सकता है।
वैसे 40 दिनों का बहुत महत्व कहा गया है कई जगहों पर।
जैसे प्रसूतिकाल के बाद एक माता को 40 दिवस का आराम कराया जाता है ।
साधना में भी 40 दिवस की साधना की सफलता को निश्चित माना जाता है।
क्या परमेश्वर ने भी समस्त मानवमात्र को साधनास्त कर दिया है
वैसे समस्त अर्थशास्त्री अर्थव्यवस्था के पीछे जाने के लिए बहुत चिंतित दिख रहे हैं
लेकिन एक सनातन धर्मी साधक होने के नाते हमें इन 40 दिवस के साधनाकाल में कई सफलताएं सुनिश्चित लग रही हैं।
1.इन 40 दिनों में गंगा इतनी निर्मल हो जाएगी जितनी पिछले 700 वर्षों में नही थी ।
2.वायुमंडल में ऑक्सीजन का स्तर कई सौ वर्ष पीछे चला जायेगा यानी बढ़ जाएगा ।
3.वाहनों व फैक्टरियों के प्रदूषण का स्तर भी 100 वर्ष पीछे जाएगा
4.पृथ्वीमंडल में ओजोन का कवच 100 वर्ष पहले जैसा हुआ मिलेगा ।
5.प्रकृति में वनस्पति के स्वयं संचालन निष्पादित होने का क्रम दोबारा शुरू हो जाएगा ।
6.भूमिगत जल स्तर 100 पहले जैसा हो जाएगा ।
7.ऋतु परिवर्तन चक्र जोकि कुछ बिगड़ गया था अब वापिस लौट आएगा।
8.इन 40 दिनों में जिन्होंने भी सच्चे हिर्दय से लोक डाउन का पालन किया होगा उनके टॉक्सिन का स्तर 2 वर्ष पीछे चला गया होगा जिससे वह 5 वर्ष जवान हो गए होंगे ।
9.इन 40 दिनों में मानवमात्र की दिनचर्या 40 वर्ष पीछे चली जायेगी । बड़े बड़े हेकड़ीबाज बाग बगीचे में रुचि के साथ स्वयं कार्य करने लगेंगे जिससे सभी मे प्रकति के प्रति प्रेम बढेगा ।
10.कॅरोना के भय से ही सही उस परमशक्ति का आभास हुआ है जिसके कारण हर मनुष्य आज परमेश्वर के नजदीक पहुँच रहा है।
11.साधक वृन्द ज्यादा ऊर्जा का आभास महसूस कर रहे हैं ज्यादा भावविभोर हो रहे है ।
12.कट्टरपंथी किसी कारण से सही ज्यादा भ्रातृभाव में ओतप्रोत होंगे
13.सनातन संस्कृति अपने चरम पर है जाने अनजाने समस्त विश्व आज सनातन नियमों का पालन कर रहा है।

कुलमिलाकर समस्त मानवजाति बहुत पीछे चली जायेगी लेकिन पीछे जाना इतना लाभप्रद दिख रहा है कि बाकी सारे भौतिक लाभ गौण दिख रहे हैं।
जानते है ऐसा क्यों है क्योंकि मानवता का पीछे जाना परमेश्वर द्वारा संचालित है परमेश्वर चाहते हैं कि समस्त मानवता पीछे जाए बहुत बहुत पीछे , 

Labels:

Saturday, April 18, 2020

मध्यप्रदेश में मंत्रियों की संख्या पर फंसा पेंच

मध्यप्रदेश में मंत्रियों की संख्या पर फंसा पेंच

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल गठन में मंत्रियों की संख्या को लेकर पेंच फंस गया है। कोरोना के मद्देनजर शिवराज के साथ प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत चाहते हैं कि छोटा मंत्रिमंडल बने, जिससे कामकाज सुचारू रूप से चल सके।
हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते हैं कि जब भी मंत्रिमंडल बने उनके सभी लोगों को उसमें शामिल किया जाए। इसे लेकर सिंधिया ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और शुक्रवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने भी यही बात दोहराई। संख्या को लेकर अब फैसला नड्डा को लेना है।
यदि सिंधिया की बात मानी जाती है तो पहली सूची में तुलसी सिलावट के साथ गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया और प्रभुराम चौधरी के नाम शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना और राज्य वर्धन दत्तीगांव के साथ ही हरदीप सिंह डंग के बारे में भाजपा को सोचना होगा।
शिवराज, वीडी शर्मा और सुहास भगत ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। शनिवार को नड्डा संख्या को लेकर स्थिति साफ कर सकते हैं।
सिंधिया खेमे के पूर्व मंत्री बोले- मंत्रिमंडल में मिलनी चाहिए जगह:
मंत्रिमंडल गठन की सुगबुगाहट के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सभी मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की उम्मीद है। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें अभी इसके बारे में कोई सूचना नहीं है लेकिन वे खुलकर कह रहे हैं कि जिन छह मंत्रियों ने मंत्री पद छोड़ा उन्हें शिवराज के मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए।

Labels:

पासपोर्ट दफ्तर 20 अप्रैल से खुलने का ऐलान

ब्रेकिंग न्यूज़..
 पासपोर्ट दफ्तर 20 अप्रैल से खुलने का ऐलान
 आफिसों में ऑनलाइन फार्मो पर ही होगा काम

 लॉक डाउन के चलते किसी को जाने की नही होगी इजाजत

Labels:

ब्रेकिंग रायसेन



ब्रेकिंग रायसेन

मंडीदीप इंडस्ट्रीज एरिया की एक फैक्ट्री में लगी आग।
अनन्या पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
करोड़ों के नुकसान की आशंका।
सतलापुर इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित है अनन्या पैकेजिंग।
आधा दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी।
फैक्ट्री मालिक राजीव अग्रवाल मंडीदीप एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष भी है।
फायर बिग्रेड की गाड़ियां सहित पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद।

भोपाल ब्यूरो
स्म्रति यादव
टाइम्स एंड स्पेस न्यूज़

Labels:

Friday, April 17, 2020

"कोरोना वायरस" को लेकर उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया प्रदेश की वर्तमान स्थिति

लखनऊ:-


"कोरोना वायरस" को लेकर उत्तरप्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया प्रदेश की वर्तमान स्थिति

प्रदेश में अब तक 9763 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण

उत्तरप्रदेश के 49 जनपदों में पांव पसार चुका कोरोना

उत्तरप्रदेश के 49 जनपदों में अब तक कुल 849 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई-

849 कोरोना पेशेंट्स में अब तक कुल 504 लोग तब्लीघी जमात के पाए गए हैं, प्रदेश में आज कोरोना के 44 नए केस पॉजिटिव मिले, जिनमें जमातियों के आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ आज 32 नए जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है-

कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 24,643 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 23,648 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 146 अंडर प्रोसेस हैं-

प्रदेश में 56878 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की

प्रदेश में कुल 29,659 पैसेंजर्स को  ऑब्जर्वेशन में रखा गया है

10,841 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है

जिलेवार विवरण-
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 172, लखनऊ में 107, गाजियाबाद में 28, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 92, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 29, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 33, वाराणसी में 11, शामली में 22, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 69, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 14, बस्ती में 16, हापुड़ में 16, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 6, फिरोजाबाद में 27, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 53 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 2, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 2, औरैय्या में 6, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 13, सीतापुर में 14, प्रयागराज में 1, मथुरा में 4 व बदायूँ में 5, रामपुर में 6, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 10, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 7, उन्नाव में 1, कन्नौज में 4, संतकबीरनगर में 1, मैनपुरी में 4, गोंडा में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 82 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
आगरा से 10, गाजियाबाद से 7, नोएडा से 32 एवं लखनऊ से 6, कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 2, लखीमपुर खीरी से 1, मोरादाबाद से 1, बरेली से 3, हाँथरस से 4 व मेरठ से 14 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया-

उत्तरप्रदेश में अभी भी कोरोना के 753 एक्टिव केस

प्रदेश के 8 जनपदों में अब तक कोरोना से कुल 14 मौतें हुईं

बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर व लखनऊ में 1-1, मेरठ व मुरादाबाद जिले में 2-2 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 5 मौतें हुईं

Labels:

Delhi Me Carona Ka Update

दिल्ली  में 24 घंटे में कोरोना के 67 नए केस, दिल्ली में 24 घंटे में 4 लोगों का मौत हुई, दिल्ली में अबतक कोरोना के 1707 मामले, दिल्ली में कोरोना के 1592 एक्टिव केस, दिल्ली में कोरोना से 72 लोग ठीक हुए, दिल्ली में अबतक कोरोना से 42 मौत हुई

Labels:

Madhy Pradesh ki Riport

रेड जोन – 10 से अधिक केस
भोपाल, इंदौर, मुरैना के साथ उज्जैन, खरगौन, जबलपुर, बड़वानी, विदिशा, होशंगाबाद, खंडवा, देवास और रतलाम शामिल हो गए हैं।

ऑरेंज जोन – 10 से कम केस
ग्वालियर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, बैतूल, श्योपुर, रायसेन, धार, सागर, शाजापुर, मंदसौर, सतना, टीकमगढ़, आगर मालवा और अलीराजपुर।

ग्रीन जोन – यहाँ एक भी नहीं
अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, हरदा, राजगढ़, सीहोर, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच,

Labels:

Jammu - KasShopiya Me Aatankvadi

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों व सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर



श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार सुबह से आतंकवादियों और भारतीय सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है। शोपियां के डियारू इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। वहीं कश्मीर में आतंकवादी भी सक्रिय हैं। शुक्रवार सुबह कश्मीर में शोपियां के डियारू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है।
बहरहाल, आतंकियों की नापाक हरकत उस समय सामने आई है, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है और पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों में लगा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। 
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। माना जा रहा है कि 2-3 आतंकवादी छिपे हुए हैं।एनकाउंटर अभी भी जारी है। जानकारी के मुताबिक,  भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है।
एनकाउंटर की यह घटना तब सामने आई है जब सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के कश्मीर में आतंकी घुसपैठ के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन की समीक्षा की बात कही गई है। 

Labels:

Rajasthan Me Swasth Vibhag

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 38 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। जयपुर में 5, जोधपुर में 18, झुंझुनू में 1, नागौर में 2, अजमेर में 1, टोंक में 6, झालावाड़ में 1 और कोटा में 4 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक 1,169 मामलों की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 13,387 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,749 लोग ठीक हो गए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई है।अभी भी 11,201 मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और 23 मरीजों की मौत हो गई है।
10:16 AM
स्थिति की बारीकी से नजर रख रहा RBI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कोरोना वायरस के कारण आज मानवता कठिन दौर से गुजर रही  है। इस तरह के वातावरण में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बहुत सक्रिय और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
10:02 AM
जयपुर में रामगंज मेंं पुलिस बल तैनात
राजस्थान: जयपुर में रामगंज रेड ज़ोन के आसपास का इलाका पूरी तरह सुनसान नज़र आया। यहां पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। 
09:50 AM
गाज़ियाबाद: ड्रोन की मदद से हर हॉटस्पॉट रखी जा रही नजर
गाज़ियाबाद के एसपी मनीष मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हम लोग न केवल मैनुअल तरीके से बल्कि इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का भी सहारा ले रहे हैं। ड्रोन की मदद से हर हॉटस्पॉट,हर गली, हर मोहल्ला में लॉकडाउन का पूर्णत: पालन कराया जा रहा है ऐसा हम रोज़ कर रहे हैं।
09:40 AM
राजस्थान में 38 नए मामलों की पुष्टि
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 38 नए मामलों की पुष्टि हो गई है।  जयपुर में 5, जोधपुर में18, झुंझुनू में 1, नागौर में 2, अजमेर में 1, टोंक में 6, झालावाड़ में 1 और कोटा में 4 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक 1,169 मामलों की पुष्टि हो गई है।
09:01 AM
चित्तूर में पांच नए मामलों की पुष्टि
आंध्र प्रदेश: चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती मंदिर शहर में 5 और कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ, श्रीकालहस्ती में कुल 10 मामले समाने आए हैं।
08:53 AM
पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के बाद समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और 23 मरीजों की मौत हो गई है।
08:35 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 13,387 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 13,387 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,749 लोग ठीक हो  गए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 11,201 मरीजों का इलाज जारी है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 3205 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में 1640 मामलों की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु में 1267 मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 1120 और राजस्थान में 1131 मामलों की पुष्टि हो गई है।
08:27 AM
UP : डॉक्टरों ने प्ले कार्ड दिखाते हुए हमले पर अपना विरोध जताया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कल डॉक्टरों और हेल्थ केयर वर्कर्स ने PPE किट पहन कर प्ले कार्ड दिखाते हुए डॉक्टरों पर हुए हमले पर अपना विरोध जताया। नारायण सिंह अस्पताल के डॉ.राजीव सिंह कहते हैं कि अगर डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं तो क्या वो आपको कोरोना से बचा पाएंगे। 
08:24 AM
आंध्र प्रदेश : क्वारंटाइन से 60 लोगों को मिली छुट्टी
आंध्र प्रदेश के एनटी रामा राव कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस ,गन्नवरम में क्वारंटाइन फैसिलिटी से, 60 लोगों को कोरोना वायरस का दो बार नेगेटिव टेस्ट के बाद गुरुवार को क्वारंटाइन इंचार्ज और एक डॉक्टर की देखरेख में उनके घरों में भेजा गया। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुासर सभी को दिशानिर्देशों के अनुसार होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा,  क्वारंटाइन फैसिलिटी में अब सिर्फ सात लोग बचे हैं। आंध्र प्रदेश में कोरना वायरस के कुल 534 मामले सामने आ गए हैं।
07:41 AM
लॉकडाउन के दौरान ग्यारह उद्योगों को चलाने की अनुमति
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ ग्यारह प्रकार के उद्योग चलाने की अनुमति दी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, स्टील, रिफाइनरी, सीमेंट, रसायन,उर्वरकऔर चीनी मिलों के क्षेत्रों से संबंधित उद्योगों को राज्य में संचालित करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, केवल उत्पादन इकाइयां ही खोली जा सकती हैं और वह भी आधे कर्मचारियों के साथ। उद्योगों की मुख्यालय और प्रशासनिक इकाइयों को खोलने की अनुमति नहीं है। हॉटस्पॉट ज़ोन में पड़ने वाले कारखानों को संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
07:29 AM
अमेरिका में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 4,491 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 4,491 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही गुरुवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 32,917 हो गई।
07:19 AM
प्लाज्मा थेरेपी कोई नया इलाज नहीं- डॉ.संदीप बुधिराज
मैक्स हेल्थकेयर के डॉ.संदीप बुधिराज के अनुसार प्लाज्मा थेरेपी कोई नया इलाज नहीं है। इसका उपयोग पहले विभिन्न वायरल महामारियों के दौरान किया गया है। इसका उपयोग 2003 में सार्स के दौरान और स्पेनिश फ्लू के दौरान किया गया था। जब किसी बीमारी का कोई विशिष्ट उपचार नहीं होता है तो प्लाज्मा थेरेपी बड़ी भूमिका निभाती है।
07:01 AM
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 2919 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में 1578 मामलों की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु में 1242 मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 1120 और राजस्थान में 1023 मामलों की पुष्टि हो गई है।
06:59 AM
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 12,759
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 1,515 लोग ठीक हो  गए हैं और 420 लोगों की मौत हो गई है। 

Labels:

Tuesday, April 14, 2020






▶ मोदी का सम्बोधन...

1..भारत मे 3 मई तक बढ़ा लॉक डाउन, राज्य सरकारों ने की थी सिफारिश

2..कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में हुआ सफल, कष्ट सहकर देशवासियों ने देश को बचाया है

3..मजबूती से आगे बढ़ रही है कोरोना के खिलाफ लड़ाई

4..संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की, देश की सामूहिक शक्ति का अद्भुत नज़ारा

5..लॉक डाउन में नियमो का पालन कर रहे है देशवासी, लोगो की सादगी प्रशसनीय

6..दूसरे देशों के मुकाबले भारत ने संक्रमण को रोकने के लिए अथक प्रयास किये, देशवासी उसमे सहभागी बने

7..भारत ने 21 दिन के लॉक डाउन का बड़ा कदम उठाया, दूसरे देशों के मुकाबले भारत की स्थिति संभली, अन्य देशों के मुकाबले भारत मे कोरोना पॉजिटिव केस काफी कम, तेज फैसले ना लिए होते तो परिणाम होते गंभीर, बीते दिनों के अनुभव ने बताया लॉक डाउन का मिला लाभ

8..आर्थिक नज़रिए से लॉक डाउन महंगा ज़रूर रहा, बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी, पर देश की जनता के आगे उसकी कोई कीमत नही

9..अगले एक हफ्ते में कठोरता अपनाई जाएगी, 20 अप्रैल तक देश के कोने कोने में होगी समीक्षा, जहां हॉट स्पॉट नही बढ़ेंगे, वहां 20 अप्रैल से कुछ मामलों में छूट हो सकती है, शर्त के साथ होगी छूट, बाहर निकलने के नियम होंगे शख्त

11..20 अप्रैल से सीमित छूट के लिए जारी होगी गाइडलाइन

12..बोले पीएम मोदी, नया हॉट स्पॉट बना तो सारी मेहनत हो जाएगी बेकार, हॉट स्पॉट की कड़ाई से होगी निगरानी

13..20 अप्रैल तक हर राज्य को बारीकी से परखा जाएगा

14..बुधवार को जारी हो गाइडलाइन, गरीब मज़दूरों को मिल सकती है राहत

Labels:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन- देश में लाॅकडाउन अभी नहीं हटेगा- 3 मई तक देश में लागू रहेगा लाॅकडाउन।

20 अप्रैल तक पूरे देश में ओर सख्ती बढ़ाई जाएगी।

20 अप्रैल के बाद ही कुछ छूट मिलेगी।

 मुझे पता है आपको दिक्कतें आईं।

कष्ट सहकर आपने देश को बचाया।

दूसरे देशों की तुलना में हमने संक्रमण रोका।

बड़े देशों की तुलना में भारत में स्थिति बेहतर।

भारत ने तेजी से कदम उठाकर कोरोना को रोकने का प्रयास किया।
कदम न उठाते तो आज हालात खराब होते।

सोशल डिस्टेंसिंग और लाॅकडाउन का फायदा मिला है।

देश में लाॅकडाउन 3 मई तक पूरे देश में लागू रहेगा।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

 हिमांशु  श्रीवास्तवा की रिपोर्ट

Labels:

सैलून से संक्रमण का खतरा अधिक


सैलून से संक्रमण का खतरा अधिक


 प्रदेश में लॉक डाउन खुलने के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा सेलून में है क्योंकि वहाँ एक ही कपड़े से ना जाने कितने लोगों का चेहरा साफ किया जाता है, मेरा निवेदन है कि जितने लोग मेसेज को पढ़े सब शेयर करे ताकि ये मेसेज हमारे  शासन  व स्थानीय प्रशासन तक पहुंचे।
ताकि वो सेलून वालो को आदेश दे कि सब सेलून वाले या तो सिर्फ टिसू पेपर का इस्तेमाल करें या हर व्यक्ति के लिए अलग अलग कपड़ा का उपयोग करे।
एक कपड़े का उपयोग करने के बाद वो बिना धुलाई के उस कपड़े का दुबारा उपयोग ना करें।
ये मेसेज भेजने का कारण ये है कि लॉक डाउन खुलने के बाद अधिकतर लोग सबसे पहले सेलून जाने का सोचेंगे,

Labels:

सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए जागृति समिति




सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए जागृति समिति ने मनाई बाबा साहब की 129 वी जन्म जयंती

मर्यादा एवं अनुशासन के पुजारी बाबा साहब का संदेश लॉक डाउन के दौरान देखा गया

आज दिनांक 14 अप्रैल 2020 को जागृति समिति द्वारा श्रद्धा और भाव के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की 129 वी जन्म जयंती हरदेव नगर में मनायी गई

इस दौरान जागृति समिति के संरक्षक दयाकांत सक्सेना ने कहा कि बाबा साहब ने कहा पढ़ो और संघर्ष करो बाबा साहब द्वारा हमारे भारत का संविधान का निर्माण किया साथ ही अनुशासन एवं मर्यादा के पुजारी का यह संदेश आज लॉक डाउन के दौरान देखा गया जिसको देश और दुनिया अपना रही है

तो वहीं अजय राठौर ने कहा कि आज  देश के प्रधानमंत्री द्वारा 3 मई तक लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गई है जिसका हम पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं और साथ ही इसको अमल में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

 केदार ठेकेदार ने कहा कि बाबा साहब द्वारा पढ़ाई का संदेश एक हमारे लिए  सूरज की रोशनी है जो कि अंधेरे से उजाले की ओर  ले जाती है

इस अवसर पर राधेश्याम चौहान विनोद अग्रवाल चंद्रकांत सक्सेना सचिन जाधव अनिल कमठान राम कुमार दुबे प्रह्लाद महावर शैलेंद्र तिवारी रवि शिवहरे अर्जुन सक्सेना  गणेश कुमार धाकरे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी वीर सिंह बंटी परमार शिवांग विशाल गिरीश सक्सेना यीशु कांत लोकेंद्र सिंह कोली समाज के जिला अध्यक्ष महेंद्र कोली आदि ने बाबा साहब की इस पावन जन्म जयंती पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए

Labels:

Sunday, January 12, 2020

भूकम्प से लद्दाख काँपा, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 दर्ज की गयी

लद्दाख में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गए।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गयी।  इससे पहले शनिवार की रात को 02.20 पर भी भूकंप आया था जिसकी तीव्रता आज के मुक़ाबले काम थी।  वही दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।  लद्दाख में आये भूकंप का केंद्र भारत चीन सीमा के पास था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई भी जान माल की क्षति नहीं हुई है।  

Labels: , ,