Rajasthan Me Swasth Vibhag
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 38 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। जयपुर में 5, जोधपुर में 18, झुंझुनू में 1, नागौर में 2, अजमेर में 1, टोंक में 6, झालावाड़ में 1 और कोटा में 4 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक 1,169 मामलों की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 13,387 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,749 लोग ठीक हो गए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई है।अभी भी 11,201 मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और 23 मरीजों की मौत हो गई है।
10:16 AM
स्थिति की बारीकी से नजर रख रहा RBI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कोरोना वायरस के कारण आज मानवता कठिन दौर से गुजर रही है। इस तरह के वातावरण में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बहुत सक्रिय और स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
10:02 AM
जयपुर में रामगंज मेंं पुलिस बल तैनात
राजस्थान: जयपुर में रामगंज रेड ज़ोन के आसपास का इलाका पूरी तरह सुनसान नज़र आया। यहां पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
09:50 AM
गाज़ियाबाद: ड्रोन की मदद से हर हॉटस्पॉट रखी जा रही नजर
गाज़ियाबाद के एसपी मनीष मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हम लोग न केवल मैनुअल तरीके से बल्कि इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का भी सहारा ले रहे हैं। ड्रोन की मदद से हर हॉटस्पॉट,हर गली, हर मोहल्ला में लॉकडाउन का पूर्णत: पालन कराया जा रहा है ऐसा हम रोज़ कर रहे हैं।
09:40 AM
राजस्थान में 38 नए मामलों की पुष्टि
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 38 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। जयपुर में 5, जोधपुर में18, झुंझुनू में 1, नागौर में 2, अजमेर में 1, टोंक में 6, झालावाड़ में 1 और कोटा में 4 मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में अब तक 1,169 मामलों की पुष्टि हो गई है।
09:01 AM
चित्तूर में पांच नए मामलों की पुष्टि
आंध्र प्रदेश: चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती मंदिर शहर में 5 और कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ, श्रीकालहस्ती में कुल 10 मामले समाने आए हैं।
08:53 AM
पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के बाद समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 1007 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और 23 मरीजों की मौत हो गई है।
08:35 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 13,387 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 13,387 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,749 लोग ठीक हो गए हैं और 437 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी 11,201 मरीजों का इलाज जारी है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 3205 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में 1640 मामलों की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु में 1267 मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 1120 और राजस्थान में 1131 मामलों की पुष्टि हो गई है।
08:27 AM
UP : डॉक्टरों ने प्ले कार्ड दिखाते हुए हमले पर अपना विरोध जताया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कल डॉक्टरों और हेल्थ केयर वर्कर्स ने PPE किट पहन कर प्ले कार्ड दिखाते हुए डॉक्टरों पर हुए हमले पर अपना विरोध जताया। नारायण सिंह अस्पताल के डॉ.राजीव सिंह कहते हैं कि अगर डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं तो क्या वो आपको कोरोना से बचा पाएंगे।
08:24 AM
आंध्र प्रदेश : क्वारंटाइन से 60 लोगों को मिली छुट्टी
आंध्र प्रदेश के एनटी रामा राव कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस ,गन्नवरम में क्वारंटाइन फैसिलिटी से, 60 लोगों को कोरोना वायरस का दो बार नेगेटिव टेस्ट के बाद गुरुवार को क्वारंटाइन इंचार्ज और एक डॉक्टर की देखरेख में उनके घरों में भेजा गया। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुासर सभी को दिशानिर्देशों के अनुसार होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, क्वारंटाइन फैसिलिटी में अब सिर्फ सात लोग बचे हैं। आंध्र प्रदेश में कोरना वायरस के कुल 534 मामले सामने आ गए हैं।
07:41 AM
लॉकडाउन के दौरान ग्यारह उद्योगों को चलाने की अनुमति
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ ग्यारह प्रकार के उद्योग चलाने की अनुमति दी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, स्टील, रिफाइनरी, सीमेंट, रसायन,उर्वरकऔर चीनी मिलों के क्षेत्रों से संबंधित उद्योगों को राज्य में संचालित करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, केवल उत्पादन इकाइयां ही खोली जा सकती हैं और वह भी आधे कर्मचारियों के साथ। उद्योगों की मुख्यालय और प्रशासनिक इकाइयों को खोलने की अनुमति नहीं है। हॉटस्पॉट ज़ोन में पड़ने वाले कारखानों को संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
07:29 AM
अमेरिका में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 4,491 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से एक दिन में रिकॉर्ड 4,491 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही गुरुवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 32,917 हो गई।
07:19 AM
प्लाज्मा थेरेपी कोई नया इलाज नहीं- डॉ.संदीप बुधिराज
मैक्स हेल्थकेयर के डॉ.संदीप बुधिराज के अनुसार प्लाज्मा थेरेपी कोई नया इलाज नहीं है। इसका उपयोग पहले विभिन्न वायरल महामारियों के दौरान किया गया है। इसका उपयोग 2003 में सार्स के दौरान और स्पेनिश फ्लू के दौरान किया गया था। जब किसी बीमारी का कोई विशिष्ट उपचार नहीं होता है तो प्लाज्मा थेरेपी बड़ी भूमिका निभाती है।
07:01 AM
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक 2919 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में 1578 मामलों की पुष्टि हो गई है। तमिलनाडु में 1242 मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 1120 और राजस्थान में 1023 मामलों की पुष्टि हो गई है।
06:59 AM
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 12,759
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 12,759 हो गई है। इनमें से 1,515 लोग ठीक हो गए हैं और 420 लोगों की मौत हो गई है।

Labels: National

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home