Thursday, April 16, 2020

समाजसेवी राजीव आर्या के सहयोग से गरीबों की मदद को आगे



समाजसेवी राजीव आर्या के सहयोग से गरीबों की मदद को आगे आए शाखा प्रबंधक यूपी बड़ौदा बैंक हरचंदपुर..
कोरोना वायरस कोविड 19 के चलते समूचे देश ने अपने पैर पसार लिए है जिससे काफी समय से पूरे देश में लॉक डाउन लगा हुआ है जिसके चलते लोग भुखमरी के कगार पर है इसी बीच आज कस्वा रामगढ़ इस्थित मौजा हरचंदपुर में युवा समाजसेवी राजीव आर्या के सहयोग से वरिष्ठ शाखा प्रबंधक यूपी बड़ौदा बैंक शाखा हरचंदपुर श्री राम जी लाल वा अन्य बैंक कर्मियों ने गरीबों व निर्धन वियक्तियों को राशन वितरण किया ।वहीं आटा,चावल,तेल,चीनी व नमक साबुन आदि वितरित कर लोगो की साहता की जिसे पाकर लोगो के चहेरे खिल उठे ।वहीं शाखा प्रबंधक ने सभी लोगो को विमारी को लेकर सतर्क व जागरूक रहने की अपील की और अपने अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने को कहा ।वहीं राजीव आर्या ने लोगो से एक दूसरे की मदद करने के साथ साथ आगे भी ऐसी मदद करने का आ सुआसन्न दिया  ।इस मौके पर कैशियर मनोज कुमार,विनय शुक्ला,रजनीश शाक्य,महेंद्र राजपूत,विशाल गुप्ता,संतोष शर्मा,अखिलेश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home