Tuesday, April 14, 2020

सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए जागृति समिति




सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए जागृति समिति ने मनाई बाबा साहब की 129 वी जन्म जयंती

मर्यादा एवं अनुशासन के पुजारी बाबा साहब का संदेश लॉक डाउन के दौरान देखा गया

आज दिनांक 14 अप्रैल 2020 को जागृति समिति द्वारा श्रद्धा और भाव के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की 129 वी जन्म जयंती हरदेव नगर में मनायी गई

इस दौरान जागृति समिति के संरक्षक दयाकांत सक्सेना ने कहा कि बाबा साहब ने कहा पढ़ो और संघर्ष करो बाबा साहब द्वारा हमारे भारत का संविधान का निर्माण किया साथ ही अनुशासन एवं मर्यादा के पुजारी का यह संदेश आज लॉक डाउन के दौरान देखा गया जिसको देश और दुनिया अपना रही है

तो वहीं अजय राठौर ने कहा कि आज  देश के प्रधानमंत्री द्वारा 3 मई तक लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गई है जिसका हम पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं और साथ ही इसको अमल में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

 केदार ठेकेदार ने कहा कि बाबा साहब द्वारा पढ़ाई का संदेश एक हमारे लिए  सूरज की रोशनी है जो कि अंधेरे से उजाले की ओर  ले जाती है

इस अवसर पर राधेश्याम चौहान विनोद अग्रवाल चंद्रकांत सक्सेना सचिन जाधव अनिल कमठान राम कुमार दुबे प्रह्लाद महावर शैलेंद्र तिवारी रवि शिवहरे अर्जुन सक्सेना  गणेश कुमार धाकरे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी वीर सिंह बंटी परमार शिवांग विशाल गिरीश सक्सेना यीशु कांत लोकेंद्र सिंह कोली समाज के जिला अध्यक्ष महेंद्र कोली आदि ने बाबा साहब की इस पावन जन्म जयंती पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home