Thursday, April 16, 2020

आज से उन्नाव में प्रशासनिक सख़्ती बहुत ज्यादा हो गयी है।

आज से उन्नाव में प्रशासनिक सख़्ती बहुत ज्यादा हो गयी है।


जितने सेवक रोड पे होते थे आप सब के सब नही आ पाए।
किंतु ऐसी विषम परिस्थिति में भी जीवाश्रय अपने सेवा संघर्ष पथ पर अडिंग है।आज कद्दू और बन्धों से बेसहारा जीवों ने अपना पेट भरा है। सदर विधायक श्री पंकज गुप्ता जी द्वारा प्रदत्त बरसीन समाप्त हो चुकी है।कल से वह भी बन्धों के इंतजाम में सम्मिलित होंगे। बेजुबानो के हित में जीवाश्रय के परिजन बड़ा सम्बल प्रदान कर रहे हैं। आप सब में कई परिजन ऐसे हैं जैसे श्री नवीन भैया,श्री ब्रजेश दादा, श्री निशान्त भाई,श्री शिवशरण बाजपेयी जी और वो जिनके हमे नाम नही मालूम सबके सब प्रणम्य है।आप सब के  घर कद्दू और बंधा बिजवा दिया जाता है आप लोग पड़ोसियों की मदद से इसे कटवाकर फिर बेजुबानो में बाटते हैं।

जय हो हनुमंत जीव आश्रय की।
अखिलेश जी, आशीष जी की पूरी टीम अपने जीवन को खतरे में डालते हुए बेजुबानों तथा जरूरतमंदो की सेवा सदर विधायक पंकज गुप्ता जी के सहयोग से इन दिनों दिन रात एक किये हुए है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home