Sunday, April 19, 2020

भारत में कोरोना से अब तक 500 से ज्यादा मौतें,

भारत में कोरोना से अब तक 500 से ज्यादा मौतें, बीते 24 घंटे में 27 ने गंवाई जान और 1,329 नए मामले, मरीजों की संख्या 15,707 पहुंची
Coronavirus live updates india: भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,707 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,329 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना (Covid-19) से अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 2,231 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में 239 (14.20 %)  लोग ठीक हुए हैं.  बता दें कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) को 3 मई तक बढ़ाया गया है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home