इस लॉक डाउन में हम सही में बहुत पीछे चले जायेंगे
इस लॉक डाउन में हम सही में बहुत पीछे चले जायेंगे
भारतवर्ष में 25 मार्च से लॉक डाउन शुरू जिसे 3 मई तक बढ़ाया जा चुका है।
इस अवधि को गिने तो पूरे 40 दिन बनते है । इस 40 दिन के क्वारनटाइन के पीछे कई गुप्त सूचनाएं अनुभव हुई जिसे आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।
इसका भारतीय नववर्ष के पहले दिन यानी प्रथम नवरात्र को शुरू होना संयोग कहा जा सकता है।
वैसे 40 दिनों का बहुत महत्व कहा गया है कई जगहों पर।
जैसे प्रसूतिकाल के बाद एक माता को 40 दिवस का आराम कराया जाता है ।
साधना में भी 40 दिवस की साधना की सफलता को निश्चित माना जाता है।
क्या परमेश्वर ने भी समस्त मानवमात्र को साधनास्त कर दिया है
वैसे समस्त अर्थशास्त्री अर्थव्यवस्था के पीछे जाने के लिए बहुत चिंतित दिख रहे हैं
लेकिन एक सनातन धर्मी साधक होने के नाते हमें इन 40 दिवस के साधनाकाल में कई सफलताएं सुनिश्चित लग रही हैं।
1.इन 40 दिनों में गंगा इतनी निर्मल हो जाएगी जितनी पिछले 700 वर्षों में नही थी ।
2.वायुमंडल में ऑक्सीजन का स्तर कई सौ वर्ष पीछे चला जायेगा यानी बढ़ जाएगा ।
3.वाहनों व फैक्टरियों के प्रदूषण का स्तर भी 100 वर्ष पीछे जाएगा
4.पृथ्वीमंडल में ओजोन का कवच 100 वर्ष पहले जैसा हुआ मिलेगा ।
5.प्रकृति में वनस्पति के स्वयं संचालन निष्पादित होने का क्रम दोबारा शुरू हो जाएगा ।
6.भूमिगत जल स्तर 100 पहले जैसा हो जाएगा ।
7.ऋतु परिवर्तन चक्र जोकि कुछ बिगड़ गया था अब वापिस लौट आएगा।
8.इन 40 दिनों में जिन्होंने भी सच्चे हिर्दय से लोक डाउन का पालन किया होगा उनके टॉक्सिन का स्तर 2 वर्ष पीछे चला गया होगा जिससे वह 5 वर्ष जवान हो गए होंगे ।
9.इन 40 दिनों में मानवमात्र की दिनचर्या 40 वर्ष पीछे चली जायेगी । बड़े बड़े हेकड़ीबाज बाग बगीचे में रुचि के साथ स्वयं कार्य करने लगेंगे जिससे सभी मे प्रकति के प्रति प्रेम बढेगा ।
10.कॅरोना के भय से ही सही उस परमशक्ति का आभास हुआ है जिसके कारण हर मनुष्य आज परमेश्वर के नजदीक पहुँच रहा है।
11.साधक वृन्द ज्यादा ऊर्जा का आभास महसूस कर रहे हैं ज्यादा भावविभोर हो रहे है ।
12.कट्टरपंथी किसी कारण से सही ज्यादा भ्रातृभाव में ओतप्रोत होंगे
13.सनातन संस्कृति अपने चरम पर है जाने अनजाने समस्त विश्व आज सनातन नियमों का पालन कर रहा है।
कुलमिलाकर समस्त मानवजाति बहुत पीछे चली जायेगी लेकिन पीछे जाना इतना लाभप्रद दिख रहा है कि बाकी सारे भौतिक लाभ गौण दिख रहे हैं।
जानते है ऐसा क्यों है क्योंकि मानवता का पीछे जाना परमेश्वर द्वारा संचालित है परमेश्वर चाहते हैं कि समस्त मानवता पीछे जाए बहुत बहुत पीछे ,
Labels: National

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home