केजरीवाल फिर संकट में, दो साल के बच्चे ने सरकार के खिलाफ दायर की है याचिका
केजरीवाल फिर संकट में, दो साल के बच्चे ने सरकार के खिलाफ दायर की है याचिका
नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पहले से घिरी हुई है, वहीं अब दो साल के एक बच्चे ने केजरीवाल सरकार की परेशानी और बढ़ा दी है। बता दें कि दो साल के बच्चे ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए लॉकडाउन में मिली छूट और दिल्ली में टेस्टिंग व्यवस्था को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है।
इस बच्चे ने अपने पिता की सहायता से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग पर रोक से हालात बिगड़ गये हैं। इसके अलावा बेड और वेंटिलेटर्स जैसी सुविधाओं की कमी ने भी स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है कोर्ट ने दिल्ली सरकार से 2 जून के ऑर्डर की वो कॉपी मांगी है जिसमें बिना लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग से जुड़ी बात कही गई थी।
ब्यूरो दिल्ली
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: NEW dELHI

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home