Tuesday, June 9, 2020

यूपी के फर्जी टीचर केस में नया मोड़, सामने आई अनामिका शुक्ला ने सुनाई नई कहानी..

यूपी के फर्जी टीचर केस में नया मोड़, सामने आई अनामिका शुक्ला ने सुनाई नई कहानी..


यूपी के 25 जिलों में अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी करने वाले मामले में नई कहानी सामने आई। यूपी के गोंडा जिले में असली अनामिका शुक्ला सामने आई। वह बीएसए आफिस पहुंची और शपथ पत्र देकर बताया कि उसने तो आजतक नौकरी ही नहीं की है। उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का किसी ने गलत इस्तेमाल किया है। अनामिका के इस खुलासे के बाद से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई और अधिकारियों पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे।

गोंडा के बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति के सामने पेश होकर असली अनामिका शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2017 में नौकरी के लिए आवेदन जरूर किया था मगर उसका बच्चा छोटा होने की वजह से उसने नौकरी ज्वाइन ही नहीं की थी। बीएसए ने बताया कि अनामिका शुक्ला की ओर से इस आशय का शपथ पत्र दिया गया है कि उसके शैक्षिक अभिलेखों को फर्जी ढंग से इस्तेमाल किया गया।
अनामिका ने अपने शैक्षिक अभिलेख का फर्जी दुरुपयोग कर नौकरी हथियाने वालों पर केस चलाए जाने की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। कोतवाल ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कर्रवाई की जाएगी।

संवाददाता
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home