Thursday, June 4, 2020

कोरोना: एम्स में नर्सों की हड़ताल, पीपीई किट से हो रहे इन्फ़ेक्शन और रेशेज़



पीपीई किट में काम करना , एक पॉलिथीन में पैक होकर काम करने जैसा है. आप ना कुछ खा सकते हो, ना बाथरूम जा सकते हो और इंफ़ेक्शन का ख़तरा अलग बना रहता है.
माहवारी में पैड इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि वो बदल नहीं सकते इसलिए एडल्ट डायपर पहनना पड़ता है. यूटीआई से लेकर स्किन इंफ़ेक्शन तक से परेशान हैं.
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काम करने वाले महिला और पुरुष नर्स आजकल इन सभी परेशानियों से दो चार हो रहे हैं.
उन्होंने इन परेशानियों के संबंध में एम्स प्रशासन को भी जानकारी दी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद एम्स नर्सेज़ यूनियन ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
एम्स नर्सेज़ यूनियन एक जून से अस्पताल में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. यूनियन की माँग है कि पीपीई किट के साथ काम के घंटों को चार घंटे तक सीमित किया जाए. लंबे समय तक पीपीई किट पहनकर रखने से उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं.
खबर सूत्रों से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home