Thursday, June 11, 2020

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश

दिल्ली- कोरोना वायरस का खतरा अभी भी देश पर मंडरा रहा है. इसी के चलते केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के कार्यालय आने के बारे में नए दिशा-निर्देश जारी किए.
सरकारी कार्यालयों में कोरोना पॉज़िटिव मामले लगातार बढ़ने के बाद ये कदम उठाया गया है. सरकार के नए दिशा-निर्देश अब केवल उन कर्मचारियों को कार्यालय आने को कहा जिन्हें कोई लक्षण नहीं है.
जारी दिशा-निर्देशः
● अगर सर्दी/खाँसी या बुखार है तो घर पर ही रहने को कहा गया है.
● कंटेनमेंट ज़ोन में रह रहे सरकारी अधिकारी और कर्मचारी घर से ही काम करेंगे. जब तक कंटेनमेंट ज़ोन नहीं हट जाता तब तब घर पर ही रहेंगे.
● एक दिन में 20 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी काम नहीं करेंगे. इसके लिए रोस्टर बनाया जाएगा. बाकी घर से काम करते रहेंगे.
● अगर एक केबिन में दो अधिकारी हैं तो वे एक दिन छोड़ कर आएँगे.
● पूरे समय मास्क लगाना होगा. जो नहीं लगाएँगे उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी.
● सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखें.
● अधिकारी अपने कंप्यूटर आदि की खुद ही सफाई करेंगे.
● जहां तक संभव हो आमने-सामने की बैठक से बचा जाए.

ब्यूरो दिल्ली
मनोज   श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home