कोविड-19 से सम्बन्धित बनाई गयी टीम 11 की समीक्षा बैठकः
उन्नाव 10 जून 2020 (सू0वि0)
जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुुमार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने एवं आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मनरेगा से संबंधित कार्य एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा काम मिल सके, आमजन की खरीदने की क्षमता बढ़े और आर्थिक व्यवस्था में सुधार आए। उन्होंने यह भी कहा कि जो प्रवासी श्रमिक जनपद में मौजूद हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में संबंधित अधिकारियों के द्वारा विशेष प्रयास करने की अत्यंत आवश्यकता है और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की पहल सभी अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित की जाए ।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सभी जनपद वासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा कि जहाँ पर भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से आइसोलेट किया जाए। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन पटेल से कहा कि गली की दुकान ऐप जनता से अधिक से अधिक डाउनलोड करवायें, इसके द्वारा खरीदारी पर जोर दें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री चन्दन पटेल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री राजदीप वर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home