Wednesday, June 10, 2020

मा0 मंत्री जलशक्ति उ0प्र0 ने किया बाढ़ से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षणः


मा0 मंत्री जलशक्ति उ0प्र0 ने किया बाढ़ से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन के कार्यों का स्थलीय निरीक्षणः

जिलाधिकारी ने किया हाॅटस्पाट एरिया आदर्श नगर का निरीक्षणः

उन्नाव 10 जून 2020 (सू0वि0)
 मा0 मंत्री जलशक्ति उत्तर प्रदेश सरकार श्री महेन्द्र सिंह जी द्वारा आज जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर की उपस्थिति में जनपद के शुक्लागंज के पास गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित रविदास नगर, शक्तिनगर की बाढ़ से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जहां पर गंगा नदी के बाएं किनारे पर शुक्लागंज के नजदीक स्थित ग्राम रविदास नगर एवं शक्तिनगर के पास लगातार कटान होने व कटान से लोगों के मकान एवं उपजाऊ जमीन प्रति वर्ष बाढ़ के समय नदी में समाहित हो जाने, एवं गांवों में पानी भर जाने पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि कृषि योग्य जमीन एवं मकानों की बाढ़ से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग के कार्य कराया जाना अति आवश्यक है। गंगा जी की धारा वास्तविक रूप में जहां से बहती थी उसी दिशा में वह धारा बीच से बहती रहे। मा0 मंत्री जी ने ड्रेजिंग के कार्य से सहमति जताते हुये कहा कि ड्रेजिंग के माध्यम से जो सिल्ट निकल रही है उससे रेवेन्यू भी प्राप्त होगा, तथा ड्रेजिंग के कार्य में किसी प्रकार का खर्च भी नहीं आएगा और ड्रेजिंग के माध्यम से जनता को बहुत बड़ी सहूलियत भी मिल पायेगी। उन्होंने जनहानि, धन हानि, भूमि का कटान और फसल का नष्ट होना इन सब चीजों को ड्रेजिंग के माध्यम से बचाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धारा को चैनेलाइज करते हुए धारा को मुख्य धारा तक लेकर जाएं जिससे जनता को लाभ मिल सके।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत हाॅटस्पाट आदर्श नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को हाॅटस्पाट में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।
---------------------

जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home