Wednesday, June 10, 2020

पत्रकार से अभद्रता व जान माल की धमकी देना पड़ा महंगा, बड़गो प्रधान को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार -10 June 2020

 महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले ग्रामीण इंडिया न्यूज के पत्रकारों कोे ग्राम प्रधान बड़गो द्वारा खबर प्रकाशित करने पर फ़ोन पर गाली तथा धमकी दिया गया जहा पर पत्रकार संघ के हस्तक्षेप केे बाद 4 दिन बीत जाने पर कोल्हूई पुलिस द्वारा प्रधान को गिरफ्तार किया गया।
पूरी जानकारी के लिए बता दे पांच दिन पहले ग्रामीणों के सूचना पर ग्रामीण इंडिया न्यूज के पत्रकारों ने बाहर से आये प्रवासियों के लिए राशन किट में चोरी करने पर प्रधान की हकीकत को उजागर किया और कार्यवाही हेतु खबर प्रकाशित किया तत्पश्चात प्रधान बड़गो आक्रोशित होते हुए पत्रकारों को फ़ोन कर गाली तथा जान माल की धमकी दे डाला एवं लाठी लेकर बयान देने वाले प्रवासियों को भी मारने हेतु धमकी दिया।
ऐसी दशा में पत्रकारो ने स्थानीय थाने में तहरीर के माध्यम से थानाध्यक्ष कोल्हुई को अवगत कराया जिसपर थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की और तो और पत्रकारों के पूछने पर कार्यवाही के बारे में थानाध्यक्ष पत्रकारों से अभद्रता पर उतर आए और मामले को यही मैनेज करने की बात कही।
तीन दिन थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पत्रकारों को जब इस न्याय की मन्दिर थाना कोल्हुई से न्याय की कोई उम्मीद नही दिखी तो मामले को जिले के पत्रकार संघ के संज्ञान में डाला जिससे जिले के पत्रकार थानेदार के इस रवैये पर आक्रोशित हो गए।
बताते चले जनपद के कई पत्रकार संगठनो ने मामले कों संज्ञान में लेते हुए दिनाँक 08-06-2020 को कोल्हुई थाने का घेराव किया तब जाकर थानाध्यक्ष ने कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया।
इसी क्रम में दिनाँक 09/06/2020 दिन मंगलवार को प्रधान व उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर भादंस की धारा 506 ,151 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

खबर सूत्रों के हवाले से 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home