धौलपुर में आने वाले प्रवासी श्रमिकों की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी
धौलपुर 1 मई । जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रवासी श्रमिक जो देश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में फंसे हुये है, वे धौलपुर वापिस लौटेगें। इस सम्बन्ध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना को ग्रामवार एवं ग्रामपंचायतवार लौटने वाले व्यक्तियों की संख्या का आंकलन करने तथा संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक से संपर्क कर ऐसे प्रत्येक ग्राम जहॉ के प्रवासी श्रमिक लौटेगें, उनके संस्थागत क्वारेंटाईन के तहत ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। ताकि ऐसे व्यक्ति जो कि गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश जैसे अति संक्रमित राज्यो से आ रहे है, उनके ठहरने की व्यवस्था संस्थागत स्कूलों में कराई जावें तथा आवश्यकतानुसार मिड-डे मील किचिन से भोजन की व्यवस्था भी कराई जावें। सम्बन्धित व्यक्तियों के परिवारजनों के द्वारा भी भोजन उन्हें पहुंचाया जा सकेगा परन्तु यह ध्यान में रखा जावें कि बर्तन, कपउे आदि का आदान-प्रदान ना हो ताकि संक्रमण की संभावना ना रहे। भोजन भी डिस्पोजल डब्बे में भिजवाया जाये तथा संक्रमित व्यक्ति के द्वारा छुई गई कोई भी चीज उनके परिवारजनों तक ना पहुॅचे अन्यथा संक्रमण की चेन बढने का खतरा रहेगा तथा सरकार द्वारा जारी समय समय पर हैल्थ एडवायजरी की पालना की जावें। स्कूलों में बनाये गये अस्थाई क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्था उन स्कूलों के अध्यापक एवं प्रत्येक ग्राम में नियुक्त कोरोना वॉलिन्टियर ग्रुप के माध्यम से कराई जायेगी तथा ग्राम स्तर पर गठित ग्राम स्तरीय कोर ग्रुप के द्वारा निगरानी रखी जायेगी एवं प्रत्येक स्कूल में कायम क्वारेंटाईन सेंटर का रिकार्ड भी रखा जायें। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित कराये कि प्रत्येक ग्राम में लौटे अप्रवासी श्रमिकों का विस्तृत रूप से रिकार्ड संधारित किया जाये, जिसमें उनका नाम, पिता का नाम, उम्र, मोबाईल नंबर, आधार नम्बर, किसी राज्य एवं जिले से आया का भी अंकन हो ताकि भविष्य में जरूरत पडने पर सूचना का उपयोग किया जा सकें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अप्रवासी श्रमिक के मोबाईल पर सूचना का उपयोग किया जा सकें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अप्रवासी श्रमिक के मोबाईल में राजकोविड इनफो एप इन्सटोल कराया जाये ताकि जिओ फेंसिंग की आधुनिक टैक्निक के माध्यम से उन पर निगरानी रखी जा सकें एवं होम क्वारैटाइन या संस्थागत क्वारैटाइन में रखे गये व्यक्तियों की सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होने निर्देश देते हुये कहा कि धौलपुर जिले में आने वाले प्रवासी श्रमिकों का ग्राम एवं ग्राम पंचायतवार सूची का अग्रिम रूप से निर्धारण करें तथा उसी के अनुसार आवश्यकता पडने पर उनके आवास की व्यवस्था करायें। परन्तु अधिक से अधिक लोग जो कि हाई रिस्क केटेगरी में नही हैं, आईएलआई के लक्षणों से पीडित नही है तथा घर में रहने की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है, उन्हें होमd क्वारेंटाईन में रखने की व्यवस्था की जाये तथा उन्हें ग्राम स्तरीय निगरानी दलो के माध्यम से गांव में पहुॅचते ही सोशल डिस्टेसिंग के नियमों से अवगत कराते हुये काउसिंलिंग की जायें
धौलपुर ब्यूरो
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: Dholpur (Rajasthan)
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home