Thursday, May 7, 2020

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर भी स्थापित होंगे कोविड केयर सेन्टर

जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक कोविड केयर सेन्टर स्थापित करने के संबंध में चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सीएचसी स्तर पर कोरोना संक्रमित रोगियों के ईलाज व उनकी देखभाल हेतु राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार कोविड केयर सेन्टर स्थापित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें कहा कि कोविड केयर सेन्टर हेतु स्थान का चयन आबादी से दूर किया जाये ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न हो। कोविड केयर सेन्टर पर सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। कोविड केयर सेन्टर पर टॉयलेट्स, बाथरूम आदि की समुचित व्यवस्था हो तथा साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होनें सीएमएचओ को निर्देश देते हुए स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रोगियों के उपचार हेतु आवश्यक उपकरणों, दवाईयों की भी समुचित व्यवस्था हो। इस दौरान उन्होनें कहा कि मेडिकल स्टाफ की भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें पर्याप्त पीपीई किट व मास्क आदि उपलब्ध कराये जायें।  उन्होनें कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश 

धौलपुर संवाददाता
मुकेश सक्सेना की  रिपोर्ट 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home