वाराणसी। जिले के नौ नये लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है
वाराणसी। जिले के नौ नये लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
बुधवार को वाराणसी में कोरोना वायरस से 9 और लोग संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में अब कोरोना मामलों की संख्या 77 हो गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि की गयी है।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अनुसार जैतपुरा में 6, लल्लापुरा में 1 और मदनपुरा में 2 व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव मिला है। ये सभी हॉटस्पॉट जोन हैं। कांटैक्ट ट्रेसिंग के दौरान लक्षणयुक्त मिले लोगों की सैंपलिंग में ये सभी पॉजिटिव पाये गये हैं।
Labels: Varanasi

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home