Tuesday, May 5, 2020

कार्यो को शीघ्र शुरू कराने के दिये निर्देश धौलपुर


कार्यो को शीघ्र शुरू कराने के दिये निर्देश
धौलपुर 05 मई। जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत वन विभाग एवं राजीविका के कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि राजीव गाधंी जल संचय योजना अंतर्गत वन विभाग के अनुमोदित 824 कार्याें में से कुल 335 कार्य नरेगा योजनान्तर्गत स्वीकृत किये जा चुके है। जिनमें मनरेगा योजना के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्य राजाखेड़ा में 18, बाड़ी में 112, बसेड़ी में 106 तथा धौलपुर में 99 कार्य स्वीकृत हुए है।  इन स्वीकृत कार्यों पर जिला कलक्टर द्वारा श्रमिक नियोजन की प्रगति बताते हुये उपवन सरंक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि स्वीकृत कार्यों में से अभी तक राजाखेडा ब्लॉक के 2 कार्य विभाग द्वारा शुरू किये गये जिन पर 34 श्रमिक नियोजित किये गयेे। इस पर जिला कलक्टर द्वारा अंसतोष एव नाराजगी व्यक्त करते हुये तथा अतिशीघ्र सभी कार्यों को शुरू किये जाने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इस दौरान राजीविका के शेष 492 कार्यों पर मस्टररोल जारी करा कर कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिये गये साथ ही प्रतिदिन कार्यों एंव उन पर जारी मस्टररोल की सूचना नरेगा सैल में दिये जाने निर्देश दियेे। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिवचरन मीणा, उपवन सरंक्षक, रेजंर रेंज सरमथुरा, बाडी, बसेडी, धौलपुर एंव अधिशाषी अभियंता ईजीएस उपस्थित रहे।

धौलपुर संवाददाता
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट  

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home