आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय श्री राकेश कुमार जायसवाल जी को जागृति समिति एवं पीतांबरा' भक्त मंडल धौलपुर की ओर से पौधा भेंट किया गया इस अवसर पर जिला
आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय श्री राकेश कुमार जायसवाल जी को जागृति समिति एवं पीतांबरा' भक्त मंडल धौलपुर की ओर से पौधा भेंट किया गया इस अवसर पर जिला कलेक्टर राकेश कुमार जयसवाल जी ने कहा पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं पौधे लगाने के साथ-साथ वन्यजीवों की रक्षा भी करनी चाहिए तथा ग्लोबल वार्मिंग कम करने में सभी लोग अपना योगदान करें जागृति समिति के श्री दया कान सक्सेना जी ने कहा लोक डाउन के कारण पर्यावरण शुद्ध होने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ गई है तथा कार्बन डाइऑक्साइड एवं जहरीली गैसों की मात्रा कम हुई है चंबल और गंगा नदी का पानी शुद्ध हुआ है चंबल में प्रवजन करने वाले पक्षियों की संख्या बढ़ी है ध्वनि प्रदूषण वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण कम हुआ है ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे और क्लोरो फ्लोरो कार्बन के उत्सर्जन में कमी करनी होगी इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर आशीष श्रीवास्तव ने कहा वृक्षारोपण के साथ-साथ पशु पक्षियों की रक्षा करना हमारा दायित्व है, इस अवसर पर भगवत प्रसाद त्यागी तहसीलदार रवि शिवहरे मुकेश सक्सेना विनोद अग्रवाल पवन गोयल आदि लोग मौजूद थे
ब्यूरो धौलपुर
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट
ब्यूरो धौलपुर
मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट
Labels: Dholpur (Rajasthan)


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home