Friday, June 5, 2020

लखनऊ मुख्यमंत्री ने दिया एक ही दिन में 25 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य,

लखनऊ
मुख्यमंत्री ने दिया एक ही दिन में 25 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य,


 जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगा वृक्षारोपण,

गंगा यमुना के तटवर्ती किसानों को खेतों में वृक्षारोपण पर मिलेगी सरकारी सहायता

आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर पौधरोपण कर संदेश देंगे।

जुलाई के प्रथम सप्ताह में 1 दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

पूरे सीजन में 30 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

सभी फलदार छायादार और इमारती लकड़ी वाले पौधे होंगे।

 गंगा जमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण का विशेष कार्यक्रम किया जाएगा।

इसके तहत तटवर्ती किसान अपने खेतों में फलदार वृक्षों को लगाएगा उसके लिए भी विशेष स्कीम होगी।

इस स्कीम के तहत 3 साल सरकार सहयोग करेगी।

जो लोग मेड़ पर बिना केमिकल, फ़र्टिलाइज़र के पौधे लगाएंगे, उन्हें सरकार मुफ्त पौधे उपलब्ध कराएगी।

पर्यावरण पर योगी आदित्यनाथ का विशेष ध्यान रहा है।

 पिछले वर्ष भी 25 करोड़ों पौधे 1 दिन में लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था।

उससे पहले 22 करोड़ पौधे लगाए गए थे।

उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पीपल, बरगद, पाकड़, देसी आम, सहजन आदि के पौधे लगाने की अपील की थी।
लखनऊ संवाददाता
अनुज श्रीवास्तव की रिपोर्ट \

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home