Friday, June 5, 2020

दिल्ली- मंदिर खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी,केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन,कंटेनमेंट जोन में

दिल्ली- मंदिर खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी,केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन,कंटेनमेंट जोन में धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे,किसी भी चीज को छूने की इजाजत नहीं  ,65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की एंट्री नहीं,बीमारों, गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा,10 साल से कम उम्र के बच्चों की एंट्री नहीं,बच्चों के सभी धार्मिक स्थलों में जाने पर रोक,सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी होगी,कम से कम 6 फुट की दूरी रखनी होगी,मास्क लगाना, चेहरे को ढकना जरूरी,साबुन से 40 से 60 सेकेंड तक हाथ धोने होंगे,सैनिटाइजर से 20 सेकेंड तक हाथ धोने होंगे,खांसते, छींकते समय मुंह ढकना अनिवार्य ,अयोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा,सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर पूर्ण पाबंदी।

दिल्ली- देश में 2,26,770 लोग कोरोना संक्रमित,6,348 लोगों की अब तक देश भर में मौत ,देश में कोरोना से 109462 लोग ठीक हुए,देश में अब तक कोरोना से 6348 मौतें हुई,24 घंटे में देश में 9851 नए केस आए,24 घंटे में कोरोना से 273 मौतें हुई।

दिल्ली- अजय लल्लू को जेल भेजने का मामला,कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट ने लिखा पत्र,चैयरमेन नीतिन राउत ने पत्र लिखकर मांग की,राष्ट्रपति को पत्र लिखकर रिहाई की मांग की।

लखनऊ - पीजीआई, सहारा अस्पताल बंद किया गया,24 घंटे के लिए 3 अस्पताल बंद किए गए,पीजीआई में एक नर्स संक्रमित पाई गई ,सहारा हॉस्पिटल में एक संक्रमित मरीज मिला,निजी क्लीनिक में आया मरीज भी पॉजिटिव।

लखनऊ - 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का मामला,एकल बेंच के फैसले के खिलाफ SLP,फैसले के खिलाफ दायर की जा सकती है SLP,बेसिक शिक्षा विभाग दायर कर सकता है SLP,डबल बेंच में SLP दाखिल करने की तैयारी,प्रक्रिया जारी रखने की मांगी जाएगी अनुमति।

गाजियाबाद- एटलस कंपनी में ले ऑफ का मामला,कर्मचारियों को ले ऑफ पर भेजने का मामला,कर्मचारियों और कंपनी मालिक को नोटिस,श्रम विभाग ने भेजा दोनों पक्षों को नोटिस,दोनों पक्षों के बीच होगी वार्ता,बीसपी सुप्रीमो मायावती ने उठाया था मुद्दा,प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किया था ट्वीट।

गाजियाबाद- मौत के 20 घंटे बाद मिली एम्बुलेंस,युवक के मां की कोरोना से हुई थी मौत ,मौत के बाद एम्बुलेंस को भटकता रहा बेटा,यशोदा अस्पताल ने नहीं उपलब्ध कराई एंबुलेंस,कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार।

गाजियाबाद - जिला बदर को पकड़ने गई पुलिस से झड़प,आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस से बदसलूकी,दबंगों ने वर्दी फाड़ी, आरोपी को छुड़ाया,पुलिस ने 18 महिलाओं पर दर्ज किया मुकदमा,मसूरी थाना क्षेत्र के ढ़बारसी की घटना ।

गाजियाबाद- जिले में 3 हजार उद्योगों पर बड़ा संकट,लॉक डाउन के चलते बाजार मे नहीं है मांग,उत्पादों की सप्लाई चेन भी हुई बाधित,बिना ब्याज के लोन देने की उधमियों की मांग।

चित्रकूट - कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत ने दी मदद,मदनगोपालदास महराज ने महामारी में मदद दी,पीएम राहत कोष में 51 हजार रूपए दिए,सीएम राहत कोष में 11 हजार रूपए दिए।

ललितपुर - बसपा नेता की पिटाई का मामला,अधिकारियों के वाहन तोड़ने पर मुकदमा,100 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा दर्ज,पुराकलां थाना इलाके का मामला।

प्रयागराज - 69 हजार शिक्षक भर्ती के नाम पर ठगी,फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार किए गए,2 कार, लाखों रुपए, दस्तावेज बरामद,प्रतापगढ़ के युवक से लिए थे 7.5 लाख रूपए, लिस्ट में नाम न आने पर दर्ज कराई FIR,3 अन्य जालसाजों की तलाश जारी, सोरांव पुलिस ने 5 जालसाजों को किया अरेस्ट।

मुजफ्फरनगर - आर्थिक तंगी में परेशान किसान ने दी जान,शव सड़क पर रखकर लगाया गया जाम,खतौली त्रिवेणी शुगर मिल के खिलाफ हंगामा,चीनी मिल पर मुकदमा दर्ज करने की मांग,मुकदमा दर्ज होने पर होगा अंतिम संस्कार,गन्ने की पर्ची न मिलने से परेशान था किसान,भौराकलां क्षेत्र के सिसौली कस्बे का मामला...
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home