Saturday, April 25, 2020

शराब पीने के लिए मांगा पैसा-नहीं दिया तो मारा चाकू,


रायपुर। शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के सेंचुरी कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक शातिर बदमाश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक छात्र को चाकू मार दिया। पुलिस ने हत्या का प्रयास मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक शातिर बदमाश विनय रक्सेल ने अपने एक साथी गोलू निर्मलकर के साथ मिलकर वहीं के 12वी  के छात्र अक्षय द्विवेदी से शराब पीने के लिए पैसे मांगा। अक्षय ने पैसा नहीं दिया, तो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए उसके जांघ व अन्य जगहों पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरी तरफ घटना कर बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। डीडी नगर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर दोनों आरोपियों की तलाश की। इस दौरान एक आरोपी  गोलू निर्मलकर पकड़ा गया। दूसरा आरोपी विनय रक्सेल फरार है। पुलिस तलाश में लगी है।पीडि़त छात्र अक्षय ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम  वहां घर से बाहर निकल था, कि दोनों आरोपी मिल गए। दोनों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगा, नहीं देने पर पहले तो गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ और पैर में कई जगह चोटें आई हैं। बताया गया कि पीडि़त ने परिजनों के साथ इसकी रिपोर्ट डीडी नगर पुलिस में दर्ज करायी है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home