Thursday, July 16, 2020

पापुनि के तत्कालीन जीएम व चार अन्य अधिकारियों के खिलाफ होगी एफआईआर


करोड़ों के घोटाले में संलिप्तता की शिकायत
रायपुर। पाठ्यपुस्तक निगम के तत्कालीन जीएम अशोक चतुर्वेदी व चार अन्य के खिलाफ एफआईआर होगी। इन अधिकारियों पर होप फाउंडेशन को गलत तरीके से ठेका देने का मामला बना है। चतुर्वेदी के अलावा दीप्ति अग्रवाल,सच्चिादानंद शास्त्री,जे.शंकर व संजय पिल्ले का नाम शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने बताया कि इनके खिलाफ एफआईआर कराने की विभागीय अनुमति मिल चुकी है। शिकायत मंत्री तक पहुंची थी जिसे उन्होने गंभीरता से लिया है।
उल्लेखनीय है कि मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से मिलकर एक दिन पहले ही कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में दावा किया गया कि पाठ्य पुस्तक निगम महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने करोड़ों का घोटाला किया है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि साल 2018 में एक  टेंडर के लिए चतुर्वेदी ने आईएएस अधिकारी संजय अलंग के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार किए। अपने परिचितों को करोड़ों का ठेका कार्य सौंप दिया। इसी मामले में कार्रवाई की मांग शिक्षा मंत्री से की गई है।
विनोद तिवारी के मुताबिक इस मामले में जांच रिपोर्ट आ जाने के बावजूद भी अशोक चतुर्वेदी पर अब तक कार्यवाही नही हो पाई है, जबकि उनके विरूद्ध जांच समिति ने एक मामलें में अपराध दर्ज करने की अनुशंसा भी की है। आईएएस अधिकारी संजय अलंग इन दिनों बिलासपुर संभाग के कमिश्नर हैं। उन्होंने खुद पत्र लिखकर बताया कि टेंडर में नजर आ रहे हस्ताक्षर की हैंडराइटिंग उनकी नहीं है। शिकायत ईओडब्ल्यू में की जा चुकी है।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Thursday, June 4, 2020

महिला ने कलेक्टर पर लगाया आरोप-कहा कलेक्टर ने चैम्बर के रेस्ट रूम में बुलाकर किया बलात्कार, CM ने दिया निलंबित करने का आदेश



रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में महिला द्वारा पूर्व कलेक्टर पर लगाए गए बलात्कार के आरोप पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित अधिकारी को ससपेंड करने और उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के आदेश दिए हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को आदेश दिया है कि वर्तमान में भू अभिलेख के संचालक और तत्कालिक कलेक्टर जेपी पाठक को ससपेंड किया जाए और मामले में जल्द से जल्द जांच कराई जाए। आपको बता दें कि जांजगीर चांपा में 15 मई को महिला ने पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर बलात्कार का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि तत्कालीन कलेक्टर ने चैंबर के रेस्ट रूम में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया था। महिला एनजीओ के काम के सिलसिले में उनसे मिली थी। महिला ने जिस अधिकारी पर आरोप लगाया है। उनका पिछले दिनों ही रायपुर ट्रांसफर हुआ है। फिलहाल कलेक्टर के खिलाफ मामले की जांच चल रही है, सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि दोषी पाए जाने पर कलेक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी पारुल माथुर ने बताया कि महिला ने कलेक्टर की करतूत और खुद पर आपबीती बताते हुए कहा कि बीती 15 मई को कलेक्टर ने चैंबर के रेस्ट रूम में उसका बलात्कार किया था। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि इस मामले की पूरी जांच होगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बच कर नहीं निकलने दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि इस मामले में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

भूपेश बघेल देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

रायपुर। एक निजी एजेंसी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों की रैकिंग जारी की है। इस रैकिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दूसरा स्थान है। वहीं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सीएम बघेल पहले स्थान पर है। एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक 56.74 प्रतिशत जनता संतुष्ट है। 33.25 प्रतिशत जनता कुछ हद तक संतुष्ट है। इस तरह कुल 81.06 प्रतिशत जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काम से संतुष्ट है।

खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

संबित पात्रा 8 जून को हाजिर हो,छग पुलिस की नोटिस


रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने कांग्रेस की शिकायत पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबित पात्रा को 8 जून को पेश होने को कहा गया है।संबित ने सिख दंगों को लेकर सीनियर कांग्रेस नेताओं पर ट्वीट कर तल्ख टिप्पणी किया था। वहीं उनके ट्वीट के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराया था। जिसके बाद अब रायपुर पुलिस ने संबित पात्रा को नोटिस जारी किया।
खबर सूत्रों के हवाले से 

Labels:

Monday, June 1, 2020

नेहा चंपावत को गृह विभाग का विशेष सचिव व प्रदीप गुप्ता को लोक अभियोजन का संचालक बनाया गया

रायपुर। आईपीएस नेहा चंपावत को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। नेहा चंपावत छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अभी छत्तीसगढ़ में आईपीएस अरूणदेव गौतम गृह सचिव का जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं आईपीएस प्रदीप गुप्ता को पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक के पद से हटाकर उन्हें लोक अभियोजन के संचालक पद पर पदस्थ करते हुए राज्य न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रायपुर  संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

मीडिल स्कूल को खोलने पर विचार कर रही हैं राज्य सरकार - स्कूल शिक्षा मंत्री

मीडिल स्कूल को खोलने पर विचार कर रही हैं राज्य सरकार - स्कूल शिक्षा मंत्री


 मास्क पहनना, साबुन से हाथ थोना अनिवार्य होगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले मीडिल स्कूलों को खोलने जाने पर विचार चल रहा है जहां बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा वहीं क्लास लगने से सभी बच्चों को साबुन से हाथ धुलाकर ही प्रवेश दिलाया जाएगा ताकि वे कोरोना संक्रमण से दूर रह सकें। यह विचार स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने जुलाई में स्कूल खोले जाने पर मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर अलग-अलग विकल्पों और अलग-अलग कक्षाओं को लगाने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। सबसे पहले मीडिल स्कूलो को खोला जाएगा उसके बाद अगर स्थिति सामान्य रहती है तो अन्य स्कूलों को भी खोला जाएगा। जिन मीडिल स्कूलों को खोला जाएगा वहां अलग-अलग पालियों में क्लास लेंगे। सभी बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आना होगा और क्लास लगने से पहले उन्हें साबुन से हाथ धुलाया जाएगा ताकि वे संक्रमति न हो सकें। जिन स्कूलों को खोला जाएगा वहां फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरजोर पालन करना अनिवार्य होगा। प्रेमसाय सिंह ने कहा कि जून के आखिरी सप्ताह में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक होगी उसमें निर्णय लिया जाएगा कि स्कूलों को खोला जाना चाहिए या नहीं।
रायपुर संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

Friday, May 29, 2020

रायपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण आज प्रदेश में और बढ़ गया।

रायपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण आज प्रदेश में और बढ़ गया। 


राज्य में आज कुल 29 नए  कोरोना पाजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मुंगेली में 11,जशपुर में 8,बिलासपुर में 4,कांकेर 3,रायगढ़ 2 एवं कोरिया में एक मरीज मिले हैं।  अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 315 पहुंच गई है।
रायपुर संवाददाता 

Labels:

Saturday, May 16, 2020

मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी सत्यनारायण शर्मा के साथ कलेक्टर से मिले

रायपुर। लॉक डाउन के चलते व्यापार बंद होने के कारण मोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारी आज विधायक सतनारायण शर्मा से मिलकर अपनी परेशानियां बताई,उन्हें बताया  मोबाइल आज आवश्यक श्रेणी में आता है बिना मोबाइल के कोई भी कार्य आज नहीं किया जा सकता। जब अधिकांश कारोबार का संचालन शुरू हो गया तो नियम का पालन करते हुए उन्हे भी दुकान खोलने की अनुमति मिले। विधायक स्वंय उन्हे लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे।
रायपुर के कलेक्टर ने एसोसिएशन के सदस्यों की बात को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही मोबाइल शॉप में छूट प्रदान करेंगे इस मौके पर रायपुर कांग्रेस के प्रवक्ता राजेंद्र तिवारी भी उपस्थित थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश वासवानी,महामंत्री नानक केसवानी,सचिव अजीत द्विवेदी,उपाध्यक्ष जितेंद्र मखीजा एवं रवि भवन व्यापारी संघ के जय नावनी भी साथ में थे। कलेक्टर ने यह भी कहा कि सारे पहलुओं पर विचार किया जा रहा है हो सकता है सोमवार से और भी टे्रड के दुकानों को खोलने की अनुमति मिल जाए।

रायपुर संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

Monday, May 11, 2020

- कानपुर पुलिस को होमगार्डों से नही है हमदर्दी, :- होमगार्ड को नही मानती पुलिस अपने विभाग का हिस्सा, :- सरेराह दबंगों से कुट चुके होमगार्ड की नही हो रही सुनवाई, :- कब करोगे साहब कार्यवाही ?

रायपुर। सोमवार से लाकडाउन-3 के बीच राजधानी में नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर बहुत से कारोबार को संचालित करने की छूट प्रशासन की ओर से दी जा रही है। लेकिन उसके लिए जारी गाइडलाइन को समझना और पालन करना होगा अन्यथा कार्रवाई भी हो सकती है। अलग-अलग तरह से दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। शनिवार व रविवार के लिए जो नियम दुकानों व अत्यावश्यक सेवाओं के लिए पहले तय किए गए हैं वह यथावत रहेंगे। पंडरी स्थित 06 थोक कपड़ा मार्केट सप्ताह में चार दिन खोले जायेंगे। सोमवार व बुधवार एक लाईन तथा मंगलवार व गुरुवार को सामने वाली लाइन के दुकान खुलेंगे। इसका निर्धारण संबंधित बाजार के एसोसिएशन के द्वारा किया जायेगा।
मालवीय रोड में सोमवार और बुधवार के दिन कोतवाली चौक की ओर से बांयी ओर की दुकानें तथा मंगलवार एवं गुरूवार को कोतवाली चौक से दायी ओर की दुकानें खोली जायेगी। ट्रेडवार जो सूची जो जारी हुई है,वह मालवीय रोड के लिए लागू नहीं होगी। ऐसे टे्रड जो सूची में दर्शित नहीं हैं वे मालवीय रोड में भी नहीं खुलेंगे।
सब्जी, फल. डेयरी, पनीर की दुकान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी, जबकि दूध की दुकान रोजाना दो समय खुलेगी-सुबह 6 बजे से 12 बजे तक और शाम में 4 बजे से 6 बजे तक। मटन मुर्गा, मछली और अंडे की दुकान सुबह 9 बजे के दोपहर बाद 3 बजे तक खुलेगी। जबकि अस्पताल और मेंडिकल दुकानें 24 घंटे खुली रहेगी।
पेट्रोल पंप शहर सीमा के अंदर सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहेगी, जबकि पेट्रोल पंप शहर के बाहर 24 घंटे खुले रहेंगे। थोक सब्जी बाजार डुमरतराई, रावणभाठा व अनाज मंडी सुबह 5 बजे से 11 बजे तक रोज खुलेंगे।  वहीं पानी और वाटर कैन की सप्लाई सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। गैस एजेंसी और पीडीएस सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खुली रहेगी। मिठाई व बेकर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक। दोपहिया चारपहिया रिपेयरिंग व सर्विसिंग सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक। टायर शाप,आटोमोबाइल सर्विस सेंटर,आईटी केबल इलेक्ट्रिशियन प्लबंर, सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक। किराना स्टोर्स सोमवार बुधवार व शुक्रवार  सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक। हार्डवेयर पेंट सेनेटरी मार्बल टाइल्स सीमेंट लोहा जूता कपड़ा सोमवार व गुरुवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक। इलेक्ट्रिक्ल आप्टिकल्स स्टेशनरी कूलर पंखा आरओ वाटर फिल्टर मंगलवार शुक्रवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खोले जा सकते हैं।

Labels:

Monday, May 4, 2020

कल से सरकारी दफ्तर भी खुल जायेंगे,पर नियमों के दायरे में रायपुर।

रायपुर। राज्य में कल से शासकीय कार्यालय भी खुल जायेंगे। सभी विभागों के भारसाधक सचिव,संभायुक्त,कलेक्टर एवं विभागाध्यक्ष के नाम जारी परिपत्र मे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा.कमलप्रीत सिंह ने कल 4 मई से सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन नियमों के दायरे में शुरू करने निर्देशित किया है। यह आदेश सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों के अंतर्गत निगम मंडल आयोग अन्य प्रशासकीय इकाईयों पर लागू होगा।
आदेश के अनुसार सभी शासकीय कार्यालयों में राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत जबकि अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई होगी।अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाई जायेगी। सभी शासकीय कार्यालय नियमित रुप से सेनिटाइज किए जाएँगे,वहीं बैठकों की संख्या न्यूनतम होगी और आवश्यक होने पर ही होगी।राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसाधारण से मिलने जुलने की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश के साथ यह कहा गया है कि, कार्यालय परिसर में उपयुक्त स्थल पर शिकायत पेटी रखी जाए जिसमें आगुंतक शिकायत डाल सकें। साथ ही अधिक से अधिक ऑनलाईन कार्य प्रणाली का उपयोग करने भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाइन के मुताबिक  कलेक्टर द्वारा पृथक आदेश के माध्यम से घोषित कन्टेमेंट जोन के भीतर स्थित शासकीय कार्यालय संचालित नहीं होंगे।

Labels:

Sunday, May 3, 2020

पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को भी बीमा योजना में शामिल करने सीएम की मांग

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
रायपुर।
 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ही पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज अंतर्गत बीमा योजना में शामिल करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में लिखा है कि सबसे पहले मैं आपको महामारी रोग अध्यादेश (संशोधन), 2020 लागू करने के लिए बधाई देता हॅू। छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाकर्मी, पुलिसकर्मी तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण समन्वय स्थापित कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। यद्यपि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाकर्मियों पर किसी भी प्रकार के हमले की घटना घटित नही हुई है तदापि उपरोक्त अध्यादेश कोरोना संक्रमण से लडऩे वाले योद्धाओं को एक मजबूत सुरक्षा कवज प्रदाय करता है। इसके साथ-साथ भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाकर्मियों के लिए 50 लाख रूपए के बीमा योजना की घोषणा की गई है, जो एक स्वागत योग्य कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपका ध्यान स्वास्थ्य सेवाकर्मियों के अतिरिक्त उन हजारों कर्मचारी एवं अधिकारियों के योगदान की ओर आकर्षित करना चाहूंगा, जो दिन-रात लॉक-डॉउन को सफल बनाने में जुटे हुए है। जैसा की आप अवगत है, अपने इस कर्तव्य के निर्वहन के दौरान कई कर्मचारी एवं अधिकारी भी कोविड-19 से संक्रमित हुए है, परंतु आश्यर्च का विषय है कि भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाकर्मियों के लिए लागू की गई बीमा योजना के दायरे में राज्यों के इन कर्मचारी-अधिकारियों को बीमा योजना में सम्मिलित नही किया गया है। उपरोक्त अध्यादेश के तहत 'स्वास्थ्य सेवाकर्मी' की परिभाषा की ओर ध्यान दें तो धारा -1ए(बी)(आईआई)में ऐसे व्यक्ति सम्मिलित है, जो महामारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अधिकृत किए गए है। अर्थात् पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी इस परिभाषा की परिधि में निश्चित रूप से शामिल होंगे, जिनके द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है, उन्हें भी स्वास्थ्य कर्मी मानते हुए स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त होना चाहिए।श्री बघेल ने भारत सरकार द्वारा घोषित इस बीमा योजना में पुलिसकर्मी, स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को भी शामिल करने का अनुरोध किया है।

Labels:

रायपुर। गृह मंत्रलाय भारत सरकार के संदर्भित आदेश का पालन करते हुए राज्य में शराब दुकाने कल 4 मई 2020

रायपुर। गृह मंत्रलाय भारत सरकार  के संदर्भित आदेश का पालन करते हुए राज्य में शराब दुकाने कल 4 मई 2020 से खुल जायेंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने दिशा निर्देश कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जारी किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सुबह 8 बजे से शाम को 7 बजें तक दुकानें खुलेंगी। अथवा जिले में निर्धारित की गई लाकडाउन की अवधि तक संचालित किया जा सकता है। वर्तमान में फुटकर मदिरा दुकानो में देशी-विदेशी मदिरा के क्रय हेतु 2 बोतल, तथा बीयर के क्रय हेतु 4 बोतल की सीमा निर्धारित है। सोशल डिस्टेंसिंग,पर्सनल डिस्टेंसिंग तथा अन्य समस्त उपायो की पूर्ति सुनिश्चित रखते हुए दुकानों का संचालन होगा।

Labels:

रायपुर में फँसे झारखंड के श्रमिकों,यात्रियों और नागरिकों की वापसी 3 मई को

रायपुर। नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। उक्त अनुक्रम में रायपुर जिला में फंसे श्रमिकों, यात्रियों और नागरिकों को उनके गृह राज्य झारखंड ले जाने के लिए 3 मई को राधस्वामी सत्संग व्यास, ऑफिसर्स कॉलोनी के पास,कृषि महाविद्यालय के बाजू,धरमपुरा रायपुर में बस एवं वाहन झारखंड से पहुचेगी।
इस संबंध में झारखंड के यातायात विभाग के सचिव श्री रवि कुमार ने कलेक्टर श्री एस भारतीदासन को पत्र लिखकर जानकारी दी है। रायपुर जिले के नोडल अधिकारी एवं  उप पंजीयक सहकारी समिति रायपुर चन्द्रवंशी ने बताया कि झारखंड के श्रमिक, यात्री और नागरिक 3 मई को निर्धारित स्थान राधस्वामी सत्संग व्यास,ऑफिसर्स कॉलोनी के पास, कृषि महाविद्यालय के बाजू,धरमपुरा रायपुर  में उपस्थित हो सकते हैं। श्री चन्द्रवंशी का मो न 7987774020  है। इस संबंध में झारखंड के नोडल अधिकारी श्री नितांत कुमार सिंह का मो न 9472749978 तथा श्री कुमार कौशमभ का मो न 7250818520 है।

Labels:

Saturday, May 2, 2020

पीएटी,पीपीटी,पीपीएचटी,बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 15 तक

00 परीक्षा का आयोजन कब होगा तारीख तय नहीं
रायपुर।
 लॉकडाउन के बीच प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी), प्री फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी), प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) और बीएड की प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन अब 15 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। व्यापमं ने एक बार फिर फार्म भरने की तारीख बढ़ायी है। एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन कब किया जाएगा इस संबंध में अभी कोई सूचना जारी नहीं हुई है। पीएटी, पीपीएचटी, पीपीटी समेत सात परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख बढ़ायी गई है। इसमें इंजीनियरिंग व एमसीए की प्रवेश परीक्षा भी शामिल है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होने के बाद भी लॉकडाउन की अवधि में छात्रों को फार्म भरने में कठिनाई हो रही है। क्योंकि, बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जो फार्म भरने के लिए साइबर कैफे जाते हैं। यह अभी बंद है। इसलिए परेशानी है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र फार्म भरने के लिए शहर आते हैं। शहर आने में अभी दिक्कत है। इसे लेकर फार्म भरने के लिए फिर से मौका दिया गया है। अब विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन 15 मई तक किए जा सकते हैं। व्यापमं से विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन कब होगा इसकी तारीख अभी तय नहीं है।

Labels:

Saturday, April 25, 2020

शराब पीने के लिए मांगा पैसा-नहीं दिया तो मारा चाकू,


रायपुर। शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के सेंचुरी कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक शातिर बदमाश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एक छात्र को चाकू मार दिया। पुलिस ने हत्या का प्रयास मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक शातिर बदमाश विनय रक्सेल ने अपने एक साथी गोलू निर्मलकर के साथ मिलकर वहीं के 12वी  के छात्र अक्षय द्विवेदी से शराब पीने के लिए पैसे मांगा। अक्षय ने पैसा नहीं दिया, तो गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए उसके जांघ व अन्य जगहों पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया। घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरी तरफ घटना कर बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। डीडी नगर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर दोनों आरोपियों की तलाश की। इस दौरान एक आरोपी  गोलू निर्मलकर पकड़ा गया। दूसरा आरोपी विनय रक्सेल फरार है। पुलिस तलाश में लगी है।पीडि़त छात्र अक्षय ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम  वहां घर से बाहर निकल था, कि दोनों आरोपी मिल गए। दोनों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगा, नहीं देने पर पहले तो गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ और पैर में कई जगह चोटें आई हैं। बताया गया कि पीडि़त ने परिजनों के साथ इसकी रिपोर्ट डीडी नगर पुलिस में दर्ज करायी है।

Labels: