Monday, May 4, 2020

कल से सरकारी दफ्तर भी खुल जायेंगे,पर नियमों के दायरे में रायपुर।

रायपुर। राज्य में कल से शासकीय कार्यालय भी खुल जायेंगे। सभी विभागों के भारसाधक सचिव,संभायुक्त,कलेक्टर एवं विभागाध्यक्ष के नाम जारी परिपत्र मे सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा.कमलप्रीत सिंह ने कल 4 मई से सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन नियमों के दायरे में शुरू करने निर्देशित किया है। यह आदेश सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों के अंतर्गत निगम मंडल आयोग अन्य प्रशासकीय इकाईयों पर लागू होगा।
आदेश के अनुसार सभी शासकीय कार्यालयों में राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत जबकि अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति एक तिहाई होगी।अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाई जायेगी। सभी शासकीय कार्यालय नियमित रुप से सेनिटाइज किए जाएँगे,वहीं बैठकों की संख्या न्यूनतम होगी और आवश्यक होने पर ही होगी।राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसाधारण से मिलने जुलने की संख्या न्यूनतम रखने के निर्देश के साथ यह कहा गया है कि, कार्यालय परिसर में उपयुक्त स्थल पर शिकायत पेटी रखी जाए जिसमें आगुंतक शिकायत डाल सकें। साथ ही अधिक से अधिक ऑनलाईन कार्य प्रणाली का उपयोग करने भी कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाइन के मुताबिक  कलेक्टर द्वारा पृथक आदेश के माध्यम से घोषित कन्टेमेंट जोन के भीतर स्थित शासकीय कार्यालय संचालित नहीं होंगे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home