Monday, May 4, 2020

20 हजार करोड़ के विवादित सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को मंजूरी

बनेगा नया संसद भवन

नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्रालय ने अतिरिक्त संसद भवन के निर्माण की मंजूरी दे दी है, जो कि सरकार के 20,000 करोड़ रुपए के विवादित सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। मंत्रालय की एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी ने सेंट्रल पब्लिक वक्र्स डिपार्टमेंट के स्पष्टीकरण के आधार पर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है।
जब यह प्रोजेक्ट मंत्रालय के सामने पहली बार आया उसके 30 दिन के समय में मंत्रालय को बहुत सी आपत्तियां मिली थी, जिस पर उढहऊ ने अपने स्पष्टीकरण दिया है। गौरतलब है कि मंत्रालय को इस संबंध में करीब 1292 आपत्तियां मिली हैं।

65000 वर्ग फीट में बनेगी नई बिल्डिंग

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को संसद मार्ग पर स्थित संसद भवन के वस्तार और पुनर्निर्माण के रुप में लिस्ट किया गया है। नई बिल्डिंग का प्रस्तावित एरिया करीब 65,000 स्कवायर मीटर होगा, जो कि मौजूदा संसद भवन से सटा हुआ है। 42 मीटर सेंट्रल विस्टा बिल्डिंग में बेसमेंट और तीन द्ब्रलोर होंगे।सीपीडब्ल्यूडी ने बताया कि संसद की मौजूदा बिल्डिंग को ध्वस्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और सिर्फ संसद भवन के ढांचे को मजबूती देने और अंदरुनी पुनर्निर्माण की योजना है। हालांकि संसद परिसर में मौजूद 5,200 स्कवायर मीटर में फैली कुछ पुरानी बिल्डिंग ध्वस्त की जा सकती हैं।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home