Monday, June 1, 2020

मीडिल स्कूल को खोलने पर विचार कर रही हैं राज्य सरकार - स्कूल शिक्षा मंत्री

मीडिल स्कूल को खोलने पर विचार कर रही हैं राज्य सरकार - स्कूल शिक्षा मंत्री


 मास्क पहनना, साबुन से हाथ थोना अनिवार्य होगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले मीडिल स्कूलों को खोलने जाने पर विचार चल रहा है जहां बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा वहीं क्लास लगने से सभी बच्चों को साबुन से हाथ धुलाकर ही प्रवेश दिलाया जाएगा ताकि वे कोरोना संक्रमण से दूर रह सकें। यह विचार स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने जुलाई में स्कूल खोले जाने पर मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर अलग-अलग विकल्पों और अलग-अलग कक्षाओं को लगाने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। सबसे पहले मीडिल स्कूलो को खोला जाएगा उसके बाद अगर स्थिति सामान्य रहती है तो अन्य स्कूलों को भी खोला जाएगा। जिन मीडिल स्कूलों को खोला जाएगा वहां अलग-अलग पालियों में क्लास लेंगे। सभी बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आना होगा और क्लास लगने से पहले उन्हें साबुन से हाथ धुलाया जाएगा ताकि वे संक्रमति न हो सकें। जिन स्कूलों को खोला जाएगा वहां फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरजोर पालन करना अनिवार्य होगा। प्रेमसाय सिंह ने कहा कि जून के आखिरी सप्ताह में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक होगी उसमें निर्णय लिया जाएगा कि स्कूलों को खोला जाना चाहिए या नहीं।
रायपुर संवाददाता की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home