रायपुर। गृह मंत्रलाय भारत सरकार के संदर्भित आदेश का पालन करते हुए राज्य में शराब दुकाने कल 4 मई 2020
रायपुर। गृह मंत्रलाय भारत सरकार के संदर्भित आदेश का पालन करते हुए राज्य में शराब दुकाने कल 4 मई 2020 से खुल जायेंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने दिशा निर्देश कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जारी किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सुबह 8 बजे से शाम को 7 बजें तक दुकानें खुलेंगी। अथवा जिले में निर्धारित की गई लाकडाउन की अवधि तक संचालित किया जा सकता है। वर्तमान में फुटकर मदिरा दुकानो में देशी-विदेशी मदिरा के क्रय हेतु 2 बोतल, तथा बीयर के क्रय हेतु 4 बोतल की सीमा निर्धारित है। सोशल डिस्टेंसिंग,पर्सनल डिस्टेंसिंग तथा अन्य समस्त उपायो की पूर्ति सुनिश्चित रखते हुए दुकानों का संचालन होगा।
Labels: raypur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home