Saturday, April 25, 2020

उन्नाव जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार स्वय बुजुर्ग महिला के घर जाकर अपने हाथों से दिया राशन

तब्लीगी जमात के लोग तथा उनके करीबियों के कारण उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार लॉकडाउन में जरा सा भी छूट देने के पक्ष में नहीं है। कोरोना के मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने लॉकडाउन में राहत नहीं देने का फैसला किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में शनिवार को उनकी कोर टीम ने दो दर्जन से अधिक जिलाधिकारियों का इनपुट दिया है। रमजान को देखते हुए प्रदेश सरकार किसी भी जिले में लॉकडाउन में छूट नहीं देगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन की स्थिति यथावत रहेगी। यानी प्रदेश में फिलहाल तीन मई तक किसी तरह से बड़ी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के दौरान कोर टीम के कुछ अफसरों ने राय दी कि अभी स्थिति काफी अच्छी नहीं है। ऐसे में अगर थोड़ी भी छूट दी गई तो प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थितियां इतनी बिगड़ जाएंगी कि संभालना मुश्किल होगा। अफसरों का तर्क था कि राज्य सरकार लॉकडाउन को लेकर गंभीर है। प्रशासन भी सख्त कदम उठा रहा है।
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत रिहायशी इलाकों में दुकानों को खोलने की राय दी गई है। 75 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले देख यूपी सरकार ने तय किया है कि वह प्रदेश में लॉक डाउन के दौरान कोई छूट नहीं देगी। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, इसे देखते हुए फिलहाल कोई छूट नहीं दी जाएगी।

Labels: ,

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home