Thursday, May 21, 2020

बंगाल: 10-12 मौत का दावा, 5500 घरों को नुकसान, 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा; ममता बोलीं- आज युद्ध जैसा अनुभव हुआ

बंगाल: 10-12 मौत का दावा, 5500 घरों को नुकसान, 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा; ममता बोलीं- आज युद्ध जैसा अनुभव हुआ

 21 साल का सबसे तेज तूफान बुधवार को कोलकाता से टकराया; ओडिशा में भारी बारिश

21 साल का सबसे तेज सुपर साइक्लोन अम्फान बुधवार दोपहर ढाई बजे के करीब कोलकाता से टकराया। अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई।बंगाल में तूफान की वजह से तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई। हालांकि, देर रात 10-12 मौत होने का दावा मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया। राज्य में 5500 मकानों को नुकसान भी पहुंचा। बंगाल में 5 लाख और ओडिशा में करीब 1.58 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ममता बोलीं- मैंने आज युद्ध जैसा अनुभव किया। कुछ जिले पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं
खबर सूत्रों के हवलव से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home