Saturday, May 2, 2020

कोरोना का फिर फूटा बम 10 और पॉजिटिव, 219 हुआ आंकड़ा।

कानपुर में कोरोना ने कोहराम मचा रहा है रेड जोन में शामिल होने के बाद ताबड़तोड़ कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है शुक्रवार को 10 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद स्वस्थ महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। गुरूवार को केवल तीन मरीज मिलने की वजह से जहां कुछ राहत मिली, वहीं शुक्रवार को एक साथ कोरोना पॉजीटिव के 10 मरीज सामने आए हैं. यह सभी कोरोना संक्रमित कर्नलगंज और बजरिया से जुड़े हुए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 198 सैंपल ऐसे भी हैं, जो निगेटिव आए हैं शुक्रवार को 208 सैंपल की रिपोर्ट के बाद आयी है जिसमें 198 सैंपल निगेटिव पाए गए। कानपुर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 219 पर जा पहुंची है। जिसमे से 17 डिस्चार्ज हो चुके है और 4 कि मौत हो चुकी है। जिले में कुल एक्टिव मामले 198 हो गए है।
सीएमओ और लखनऊ कंट्रोल रूम के आकड़ो में 3 संक्रमितों का अन्तर।
वही कानपुर के कोरोना संक्रमितों के आकड़ो में भी असमंजस की स्थित है जहाँ सीएमओ द्वारा 219 पॉजिटिव और एक्टिव केस 198 बताया जा रहा है वही लखनऊ कंट्रोल रूम से जारी रिपोर्ट में 222 पॉजिटिव का आंकड़ा आया है और एक्टिव मरीजो की संख्या 201 बताई जा रही है कही बढ़ते संक्रमितों की संख्या देखकर आकड़ो की बाजीगरी तो नही शुरू हो गयी शहर में ये यक्ष प्रश्न? बना हुआ है।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home