Saturday, May 2, 2020

अच्छी खबर : आइसोलेट किए गए परिवार के कुत्ते को जिला प्रशासन ने खाने पीने की कराई व्यवस्था

शुक्लागंज, उन्नाव।
 गंगाघाट क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में युवती  जोया ख़ान जो की  कोरोना पॉजीटिव पायी गई थी। जिसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुँच जोया खान को साथ ले गई। जिसके बाद उसके परिवार को उन्नाव में आइसोलेट कर दिया गया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। तीन दिन पहले पालतू कुत्ता घर में भौंक रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके खाने पीने की व्यवस्था कराई। शुक्रवार को नायब तहसीलदार टीम के साथ कुत्ते की जांच कराने के लिये पहुंचे । लेकिन सुरक्षा किट न होने पर पालिका कर्मियों ने घर के अंदर जाने पर मना कर दिया। इस दौरान नोंक झोंक भी हुई। बताये चले आनंद नगर मोहल्ले में युवती के कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी। जिस पर उसके माता-पिता और भाई को उन्नाव में आइसोलेट कर दिया गया है। घर में केवल पालतू कुत्ता बचा है। तीन दिन पहले भूख के कारण वह भौंकता रहा। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बिस्किट और पानी की व्यवस्था कराई। घर में पालतू कुत्ता होने की जानकारी जिला प्रशासन को दी। जिस पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार , पालिका कर्मियों और लेखपालों के साथ आनंद नगर स्थित  जोया खान के घर पहुंचे। व कुत्ते को बाहर निकालने को कहा गया। सुरक्षा किट न होने के कारण पालिका कर्मियों ने मना कर दिया। जिसकों लेकर नोंक झोंक हुई। टीम वापस चली गई। पशु चिकित्साधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि किट आने के बाद उसे पशु चिकित्सालय लाया जायेगा। और उसकी जांच की जायेगी। जब यह बात पशु चिकित्सालय गली में रहने वाले लोगों को पता चली तो लोग उग्र हो गये । और विरोध दर्ज कराया। आस पास के लोगों का कहना है कि कुत्ते का इलाज उसके घर पर ही की जाये। अगर कुत्ता यहा लाया गया तो संक्रमण यहा भी फैल सकता है

उन्नाओ संवाददाता 

पंकज श्रीवास्तवा  की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home