वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस के चलते लागू किये गए लाकडाउन 4 के आखिर में 1 जून से फिर
वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना वायरस के चलते लागू किये गए लाकडाउन 4 के आखिर में 1 जून से फिर एक बार भारतीय रेल पटरी पर दौड़ती हुई नजर आएगी . देशभर में 200 ट्रेन संचालित की जाएंगी . जिसमे 14 जोड़ी ट्रेन के रूट मंडल मुरादाबाद से होकर गुज़ारनी हैं . जिसको लेकर मुरादबाद रेल मंडल ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है . मुरादबाद से रेलवे स्टेशन से वाही यात्री जा सकेंगे जिनके रेल टिकिट पहले से कन्फर्म होंगे . साथ ही मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने पत्रकारों संग वार्ता करते हुए बताया कि रेलवे ने 1 जून को लेकर संचालित होने वाली ट्रेनों को लेकर ऊनी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है . यात्रियों के बैठने के साथ साथ उनका स्वस्थ परीक्षण कर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी . ओर जो भी यात्री मुरादबाद रेलवे स्टेशन से अन्य जनपद अन्य राज्य जाना चाहते हैं उनसे अपील की है कि वो रेलवे स्टेशन पर ट्रैन की अवधि से 90 मिंट पहले पहुंचे ताकि सुरक्षा व स्वस्थ संबंधी जांच की जा सके . साथ ही रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेन्स का खास ख्याल रखा जाएगा।
अंशुमाली सिन्हा की रिपोर्ट
Labels: MURADABAD

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home