मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर आटो चालक वेलफेयर की परेशानियों को देखते हुए एक पत्र प्रेषित किया गया
लखनऊ। 30 मई 2020 को आटो चालकों के रिक्शा संचालन को लेकर लखनऊ आटो रिक्शा एसोसिएशन लखनऊ ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर आटो चालको की परेशानियों को देखते हुए एक पत्र प्रेषित किया एशोसिएशन के अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से कहा कि आटो रिक्शा चालकों को सरकार की और से रू 1000 हजार की आर्थिक सहायता की गई थी जिसमें मात्र 2500आटो चालकों के खाते में प्रथम किश्त रु 1000 (हजार) आये हैं और लगभग 2000 हजार आटो चालक अभी तक आर्थिक सहायता से वांछित है।एशोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आटो रिक्शा को लखनऊ में संचालन किये जाने का अनुरोध किया उ.प्र.के अन्य राज्यों में जैसे आगरा. वाराणसी व दिल्ली सरकार ने भी चालक सहित दो सवारी लेकर चलने के आदेश पारित किये है ठीक उसी तरह एशोसिएशन के अध्यक्ष किशोरवर्मा,, पहलवान,, ने माँग की है की आटो रिक्शा का संचालन के आदेश लखनऊ जिलाधिकारी/सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दिये जायें व प्रति आटो चालको के खाते में रू 10,000हजार की आर्थिक सहायता उनके खाते में भेजी जाये ।आर्थिक सहायता न मिलने से आटो चालको का परिवार भुखमरी की स्थिति मैं आ गये है सरकार ने कहा था की प्रति दिन कामगारों व आटो ई-रिक्शा चालकों के खाते में तीनमाह के पैसे प्रति माँह रू1000भेजा जाएगा लेकिन मात्र 2500सौ आटो चालकों के खाते में प्रथम माँकी किश्त आ सकी बाकी चालकों की आर्थिक सहायता न मिल सकी है।आर्थिक सहायता न मिलने की दशा में आँटी रिक्शा चालक अपनी गाडिय़ों को सडक पर चलाने के लिए मजबर होगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन/सम्बधित अधिकारियों की होगी।
लखनऊ संवाददाता
अनुज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home