संकट कालीन परिस्थितियों में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय कैडेट कोर, युवक/महिला मंगल दल एवं रेडक्रास के सेवको/सदस्यों को बनाया जायेगा कोविड वालंटियर्स।

उन्नाव 30 मई 2020 (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त निर्देशों के अनुसार कोविड-19 महामारी से बचाव एवं राहत कार्यों के लिये कोविड स्वयं सेवक वालंटियर्स के पंजीकरण एवं उनकी सेवायें लिये जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुये है। उन्होंने बताया कि शासन के विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं संकट कालीन परिस्थितियों में विभिन्न सेवा कार्यों में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय कैडेट कोर, युवक/महिला मंगल दल एवं रेडक्रास के सेवको/सदस्यों का महत्वपूर्ण योग दान रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण का प्रसार अब धीरे-धीरे गांव मे भी हो रहा है। प्रसार कि रोकथाम एवं नियन्त्रण हेतु स्वयं सेवको की सेवाये लिये जाने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड वालंटियर्स के पंजीकरण एवं उनके कार्यों के अनुसरण इत्यादि कार्यवाही के परिवेक्षण हेतु जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 04 सदस्यी समिति का गठन किया गया है। जिसके सदस्य/नोडल अधिकारी-मुख्य चिकित्साधिकारी नामित किये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय कैडेट कोर, युवक/महिला मंगल दल एवं रेडक्रास के सेवको/सदस्य स्नातक, आयु 21 से 30 वर्ष, चिकित्सीय रूप से स्वस्थ्य हो। कोविड वालंटियर्स के रूप में तीन महीने की अवधि तक कार्य कर सकते है। इस सेवा कार्य के लिये स्वयं सेवको को किसी प्रकार का मानदेय नही दिया जायेगा। उन्हांेंने बताया कि सेवा अवधि पूर्ण होने के पश्चात इन स्वयं सेवको को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक स्वयं सेवक कोविड वालंटियर्स के रूप में कार्य करना चाहते है। अपना पंजीकरण हेतु {“http://dgmhup.gov.in/en/volunteerRegistration’’} पर लिंक कर रजिस्ट्रेसन करे। अधिक जानकारी हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अर्जुन सिंह संारग, डा आर0के0 गौतम, जिला प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी श्री अनिल कुमार बाजपेयी, राष्ट्रीय कैडेट कोर उन्नाव के कर्नल श्री मनोज कुमार, सुबेदार श्री विनोद सिंह, श्री बेचेलाल राजपूत नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उन्नाओ ब्यूरो
प्रशांत तिवारी की रिपोर्ट

Labels: Unnao

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home