मंडलायुक्त डॉ० सुधीर एम बोबडे ने कोविड-19 मामलों की समीक्षा बैठक की
मंडलायुक्त डॉ० सुधीर एम बोबडे ने कोविड-19 मामलों की समीक्षा बैठक की
कोरोना वायरस से बचने के लिए 2 गज की दूरी बार-बार साबुन से हाथ धोना अत्यंत उपयोगी है घर से बाहर निकलने पर मास्क या गमछा है जरूरी-मंडलायुक्त
कानपुर-जनपद में अभी तक प्राप्त कुल धनात्मक केस में ज्यादातर केस मात्र संपर्क (मिलने-जुलने) वाले पाए गए यह जानकारी मंडलायुक्त डॉ० सुधीर एम बोबडे ने कोविड-19 की समीक्षा में दी उन्होंने जोर देकर कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को गांव, मुहल्ले में कदापि न घूमने दिया जाय शिथिलता क्षम्य नहीं होगी कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी कदम उठाएं जाये इन लोगों को आइसोलेशन में रखते हुए जांच कराई जाए जनपद में बाहर (मुम्बई) से आये एक केस के 60 कांटेक्ट निकले हैं दूसरे धनात्मक केस जो हरियाणा से आया है उसके 25 कांटेक्ट मिले समीक्षा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि दूसरे जनपदों के धनात्मक रोगियों मृत्यु को जनपद के पोर्टल में दर्शाने के पश्चात आज तक 335 कुल धनात्मक रोगी पाए गए आज 05 नए रोगी मिले अब तक 299 डिस्चार्ज हुए अब तक कुल 13 लोगों की मौत के पश्चात 23 कोविड धनात्मक एक्टिव बचे है मंडलायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक धनात्मक रोगी को गंभीरता से लिया जाय दिनांक 24 मई को मिले 02 धनात्मक रोगियों के कांटेक्ट वाले 11 लोगो को Quarentine कर दिया गया है समीक्षा में पाया गया कि Logistic (कोविड सामग्री) पर्याप्त है
मंडलायुक्त ने ESI निदेशक प्रेम प्रकाश पाल को ग्राम पंचायतों की निगरानी समितियों का प्रभारी बनाया प्रेम प्रकाश पाल सीधे ग्राम प्रधानों व अन्य स्रोतों से दूरभाष पर जानकारी लेकर DM, CDO DPRO को बताएंगे, मंडलायुक्त ने सभी जनता से अपील करते हुए कहा है कि 02 गज की दूरी, बार-बार साबुन से हाथ धुलना अत्यंत उपयोगी है घर से बाहर निकलने पर मास्क, गमछा जरूरी है पोस्टमार्टम करने वाले सभी फ्रंट लाइनवर्कर शत प्रतिशत सावधनी बरते यह निर्देश मंडलायुक्त द्वारा दिये गए
बैठक में IG मोहित अग्रवाल DM डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी, DIG अनंतदेव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home