Tuesday, May 26, 2020

कार में हेरोइन के साथ क्रिकेटर को पकड़ा

अदालत दो हफ्ते की हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। विभिन्न समाचार माध्यमों से जानकारी मिल रही है कि श्रीलंकाई पुलिस ने हेरोइन मादक पदार्थ रखने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान मदुशनाका को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि हिरासत में लिए गए क्रिकेटर मदुशनाका ने बर्ष 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए हैट्रिक ली थी।
25 साल के इस खिलाड़ी को मजिस्ट्रेट ने दो हफ्तों के लिए हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब रविवार को उन्हें पनाला शहर में हिरासत में लिया गया था, तब उनके पास दो ग्राम से अधिक हेरोइन थी। पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मदुशनाका गाड़ी खुद चला रहे थे। जब उन्हें रोका गया तब उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति बैठा हुआ था।
मदुशनाका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे पदार्पण पर हैट्रिक ली थी। वह इसी साल इसी टीम के खिलाफ दो टी 20 मैच भी खेले थे। लेकिन चोट के कारण इसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए। आज जब उन्हें बेहद खतरनाक ड्रग्स हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने खुद को बचाने के लिए अपने क्रिकेटर हाने की दुहाई भी दी। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।

दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home