उन्नाव में एक ओर कोरो ना पोजीटिव मिला संक्रमितों की संख्या हुई 29 ,
*उन्नाव में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, संक्रमितों की संख्या 29 हुई*
यूपी में उन्नाव से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में बुधवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। पुरवा तहसील के गांव बैगांव में चार दिन पहले संक्रमित मिले युवक के संपर्क में रहे 14 साल के भतीजे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उसे बिछिया के कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मिले किशोर का चाचा 17 मई को मुंबई से वापस लौटा थे। 24 मई को उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि पर परिवार के 6 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था।
इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। जिले में 24 एक्टिव केस हैं। दो मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 26 प्रवासी हैं।
सह संपादक
प्रशान्त तिवारी की रिपोर्ट

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home