लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख 17 मई है। बस केन्द्र के नए गाइडलाइन का इंतजार है।
लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख 17 मई है। बस केन्द्र के नए गाइडलाइन का इंतजार है। राज्य सरकार अपने स्तर पर नियंत्रण के लिए निमय व शर्ते लगभग तय कर चुकी है। अभी तो कई सारे दुकानें खुलने लगी है। प्रदेश में सामाजिक दूरी की शर्तों के साथ सोमवार से सारे कारोबार शुरू हो सकते हैं। दुकान शुरू करने के लिए ऑड-ईवन फार्मूला अपनाया जाएगा। दूकानें सिर्फ दिन में ही खुलेंगी।
यह भी बताना जरूरी होगा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले चार-पांच दिनों में दो दर्जन से अधिक व्यापारी संगठनों से मुलाकात की। सभी संगठनों की एक ही मांग थी कि किसी तरह कारोबार की अनुमति दी जाए। वर्तमान में गैर जरूरी वस्तुओं का कारोबार तकरीबन बंद है। कारोबार बंद होने से सरकार को जीएसटी का भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बीच कारोबार शुरू करने की अनुमति देने के पक्ष में है।बताया गया कि पिछले कैबिनेट में इसको लेकर चर्चा भी हुई थी। सरकार ने अपनी सिफारिश केन्द्र को भेज दी है और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर केन्द्र के गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एक जिले से दूसरे जिले में यातायात शुरू हो सकता है। इसके लिए सामाजिक और शारीरिक दूरी प्रमुख शर्त रहेगी। यानी एक तिहाई सवारी लेकर ही यात्रा हो सकती है। इससे परे होटल-रेस्टोरेंट भी पूरी तरह बंद हैं। मुख्यमंत्री ने होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों को भरोसा दिलाया है कि सोमवार से होटल-रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति मिल जाएगी। वर्तमान में रायपुर में हाईवे की ही दर्जनभर ढाबे-रेस्टोरेंट को अनुमति है। वहां भी सिर्फ पैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस नियम को भी शिथिल किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक छोटे चाय-पान ठेले बंद है। इसको लेकर भी विचार विमर्श किया गया और सशर्त अनुमति दी जाएगी। यह भी बताया गया कि दूकानें एक साथ न खोलकर, सड़क की एक तरफ की दूकानें एक दिन और दूसरे तरफ की दूकानें, दूसरे दिन खोलने की अनुमति दी जाएगी। यह फार्मूला व्यवस्तम मार्गों के लिए होगा। केन्द्र से गाईडलाइन जारी होने के बाद जिला प्रशासन इस पर फैसला लिया जाएगा।
उप संपादक
प्रशान्त तिवारी की रिपोर्ट
Labels: LUCKNOW


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home