Friday, May 22, 2020

ब्याज दरों में कटौती और 3 महीने तक EMI नहीं चुकाने की मिली छूट, RBI ने कीं 6 बड़ी घोषणाएं

ब्याज दरों में कटौती और 3 महीने तक EMI नहीं चुकाने की मिली छूट, RBI ने कीं 6 बड़ी घोषणाएं


आरबीआई गवर्नर श्रीकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी राहत देते हुए अगस्त तक आम लोगों को  ईएमआई  लोन मोरटोरियम नहीं चुकाने की बड़ी राहत दी है आइए जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस के 6 बड़े ऐलानों के बारे में।
(1) आरबीआई का मोरटोरियम पर बड़ा फैसला-टर्म लोन पर मोरटोरियम की सुविधा को 3 महीने के लिए और बढ़ाया गया।

(2) ब्याज दरों में 0.40 फीसदी की कटौती का ऐलान।

(3) कारोबारियों के लिए बड़ा ऐलान- सिडबी को रकम के इस्तेमाल के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। सिडबी को 15000 करोड़ रुपये के इस्तेमाल के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय मिलेगा. एक्सपोर्ट क्रेडिट समय 12 महीने से बढ़ाकर 15 माह किया जा रहा है।

(4) जीडीपी ग्रोथ रेट में गिरावट चिंता का कारण- उन्होंने कहा, 'चालू वित्तीय वर्ष की जीडीपी ग्रोथ रेट नेगेटिव रह सकता है।

(5) महंगाई बढ़ने की आशंका- लॉकडाउन की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका है। अनाजों की आपूर्ति एफसीआई से बढ़ानी चाहिए।

(6) देश में टॉप 6 राज्य कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित- ग्लोबल इकोनॉमी मंदी के दौर से गुजर  रही है। देश में टॉप 6 राज्य कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है।
प्रधान संपादक
हिमांशु श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home