कोरोना से जंग के लिए उज्जैन को मिले 35 और नए डॉक्टर्स
उज्जैन। शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और लाचार चिकित्सा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राज्य शासन के 23 अप्रैल को 28 अतिरिक्त डॉक्टर्स की नियुक्ति कर स्वास्थ्य संचालनालय ने संजीवनी प्रदान की थी।
इसी कड़ी में आज एक नए आदेश से 35 और डॉक्टर्स को उज्जैन में सेवाएं देने हेतु निर्देश जारी हुआ है। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से पढाई पूर्ण करने वाले 35 और डॉक्टरों को अब उज्जैन में अपनी सेवाएं देना है।
यह सभी डॉक्टर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उज्जैन (CMHO, Ujjain) के अधीन अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके निर्देशानुसार अपनी सेवाएं देंगे।
इन सभी डॉक्टर्स को 4 दिन के अंदर CMHO उज्जैन के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। सभी डॉक्टर्स के ठहरने और भोजन की व्यवस्था सीएमएचओ उज्जैन द्वारा कलेक्टर के सहयोग से की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम शहर में बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए उठाया है।प्रदेश सरकार ने यह आदेश 01 मई 2020 को जारी किया है।
46 डॉक्टरों की इस सूचि में जो 35 डॉक्टर सबसे पहले ज्वाइन करेंगे उन्हें उज्जैन में पदस्थापना मिलेगी, शेष डॉक्टरों को अन्य जिलों में पदस्थ किया जाएगा।
Labels: UJJAIN

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home