Friday, May 15, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉकडाउन 4.0 के दौरान कंस्ट्रक्शन के काम की मिल सकती है इजाजत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लॉकडाउन 4.0 के दौरान कंस्ट्रक्शन के काम की मिल सकती है इजाजत मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर और शादी विवाह स्थल रखे जाएंगे बंद

दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश भी लॉकडाउन 4.0 को लेकर अपनी रिपोर्ट केंद्र को भेजेगा, लेकिन इस बार लॉकडाउन काफी बदला होगा. सूत्रों के मुताबिक जिस तरीके से लॉकडाउन के दौरान ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में छूट मिली हुई है, उसी तरह की छूट लॉकडाउन 4.0 में पूरे प्रदेश में दी जाएगी. हालांकि हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट इलाकों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा और कोई छूट नहीं दी जाएगी.

अभी रेड जोन को छोड़कर ऑरेंज और ग्रीन जोन में सभी आर्थिक गतिविधियों की छूट मिली हुई है. ज्यादातर दुकानें खुली हैं और बिजनेस सोशल डिस्टेंसिंग के साथ चल रहे हैं. लॉकडाउन 4.0 में पूरे प्रदेश के लिए ऐसा नियम लागू हो सकता है. सरकार की तरफ से जो तैयारी है, उसके मुताबिक लॉकडाउन 4.0 के दौरान हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट इलाके को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में कारखानों और फैक्ट्रियों को चलाने की इजाजत मिल सकती है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इसके साथ ही सभी तरह के कंस्ट्रक्शन के काम की इजाजत दी जा सकती है और बाजार व दुकानें खुल सकती हैं, लेकिन सोशल गैदरिंग पर मनाही होगी. मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, शादी विवाह स्थल और ऑडिटोरियम जैसे सार्वजनिक स्थल बंद।

प्रधान सम्पादक
हिमांशु श्रीवास्तवा की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home