बरेली
उत्तर प्रदेश के बरेली की थाना शाही पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 वाहन चोरों के पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की है,वहीं आरोपियों के पास से दो नाजायज तमंचे मय 4 कारतूस और पांच चाकू बरामद हुए पुलिस आरोपियों को जेल भेज रही हैं।
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मीरगंज के निर्देशन में थाना शाही इंचार्ज अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज दुनका प्रदीप कुमार राघव और उनकी टीम द्वारा 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल,दो नाजायज तमंचे 315 बोर,चार कारतूस,पांच चाकू बरामद हुए हैं।गिरफ्तार सातों अपराधी शाहिद पुत्र मुजफ्फर निवासी ग्राम कमालपुर थाना देवरनिया जिला बरेली,विकाश पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम गुनाहहट्टू थाना देवरनिया जिला बरेली,अमित शर्मा पुत्र महेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम ठिरिया कल्यानपुर थाना शाही जिला बरेली,अखिलेश पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम ठिरिया कल्यानपुर थाना शाही जिला बरेली,चन्द्रसेन पुत्र नन्हेलाल निवासी ग्राम ठिरिया कल्यानपुर थाना शाही जिला बरेली,रवि पुत्र सतीश पाल निवासी ग्राम बिहारीपुर इस्त मुरार थाना देवरनिया जिला बरेली और रोहित गंगवार पुत्र हरीश गंगवार निवासी ग्राम विहारीपुर इस्त मुरार थाना देवरनिया जिला बरेली बेहद ही शातिर किस्म के चोर हैं और यह लोग बरेली और आसपास के जिलों में मोटरसाइकिल की चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरेली के थाना किला, बहेड़ी,शीशगढ़ और पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्रों से चोरी की गई सात मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की गई मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेटे बेचने के उद्देश्य से हटा रखी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को चोरी करने और नाजायज असलाह व चाकू रखने के और धोखाधड़ी करने के जुर्म में अलग-अलग मुकदमें लिखकर जेल भेज दिया है।
ब्यूरो बरेली
सुधा सक्सेना की रिपोर्ट
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home