राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना वायरस, एसीपी पाये गये पॉजिटिव, अपोलो में भर्ती
नई दिल्ली. कोरोना वायरस का संक्रमण राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गया है। एसीपी राष्ट्रपति भवन कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। राष्ट्रपति भवन में पदस्थ कई पुलिस कर्मियों और स्टाफ को क्वारंटाइन कराया गया है। राष्ट्रपति को उठाने से लेकर, उनके रूट और हर काम में एसीपी फंक्शन का अहम रोल होता है। राष्ट्रपति भवन के अन्दर एसीपी राष्ट्रपति भवन का कार्यालय है। एसीपी को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिछले महीने राष्ट्रपति भवन के हाउस कीपिंग विभाग में काम करने वाले एक कर्मचारी के परिजन के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 115 परिवारों को आइसोलेशन में रखा गया था।
2.5 किमी में फैले राष्ट्रपति एस्टेट में पदस्थ कर्मचारियों को आवास प्रदान किया जाता है। इसमें राष्ट्रपति का घर और ऑफिस, एक संग्रहालय परिसर और प्रसिद्ध उद्यानन्द मुगल गार्डन, हर्बल गार्डन, म्यूजिकल गार्डन और आध्यात्मिक गार्डन शामिल हैं।

दिल्ली ब्यूरो
मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Labels: Delhi

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home