Monday, May 18, 2020

ईद और अलविदा जुमे को लेकर फिरंगीमहल लखनऊ से एलान

लखनऊ
ईद और अलविदा जुमे को लेकर फिरंगीमहल लखनऊ से एलान


मुफ्ती इरफ़ान मियां फिरंगीमहली ने जारी किया फ़तवा

ईदगाह या जामा मस्जिद के अलावा किसी भी जगह ईद की नमाज़ मुमकिन नहीं है

अपने घर पर ईद की नमाज़ बा जमात  ना पढ़ें

घर पर जमाअत बनाकर नमाज़ का हुकुम नहीं है ऐसी सूरत में किसी भी किस्म की जगह पर किसी भी तरह के लोग इकट्ठा करने की कोई ज़रूरत नहीं है

ईद उल फितर की नमाज़ वाजिब है इसलिए इसकी कज़ा मुमकिन नहीं है

नमाज़ सुबह 6:30 बजे से लेकर  11: 30 बजे दिन से पहले ही अदा करनी है

घरों में ही अलविदा और जुमे की नमाज़ अदा करें

ईद मनाने के लिए नए कपड़ों की ज़रूरत नही है , जो कपड़ा आपके पास बेहतर हो वही पहनकर ईद मनाए

ईद की ख़ुशी अपने -अपने घरों में मनाए न किसी के घर जाएँ और ना ही किसी को अपने घर बुलाए

ईद की खुशी में लोगों से गले मिलने और हाथ मिलाने से परहेज़ करें

मोबाईल के ज़रिए ही दोस्तों , रिश्तेदारों, मिलने वालों को ईद की मुबारकबाद दें

हुकूमत की तरफ से कोरोना के संबंध में गाइडलाइंस पालन करें

दुआ करे की कोरोना जल्द ही देश और दुनिया से खत्म हो जाए - मौलाना इरफ़ान मियां फिरंगीमहली

लखनऊ संवाददाता
संजीव सक्सेना की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home