Monday, May 18, 2020

OPPO के नोएडा प्लांट में 6 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव, प्रोडक्शन पर लगी ब्रेक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO Mobile India ने दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कामकाज पर रोक लगा दी है। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में OPPO और Realme के स्मार्टफोन्स का प्रोडक्शन होता है। OPPO के इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के कम से कम 6 कर्मचारी COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं। आपको बता दें कि इस प्लांट में कामकाज तीसरे लॉकडाउन में शुरू हुआ था। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पहले लॉकडाउन की शुरुआत से कामकाज रोक दिया गया था, जिसे पिछले लॉकडाउन के दौरान दोबारा शुरू किया गया था। अब इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में प्रोडक्शन को एक बार फिर से रोक दिया गया है।
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, OPPO के एक कर्मचारी ने बताया कि हमें इस मैन्युफैक्चिंग प्लांट में आने से मना कर दिया गया है। यहां कम से कम 6 कर्चारियों की रिपोर्ट COVID-19 पॉजिटिव पाई गई है। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक घरों में रहने की सलाह दी है। हम सब कंपनी के अगले आदेश तक घरों में ही रहेंगे।
सूत्रों के हवाले से 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home