कालपी पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्त किए गिरफ्तार
उरई (जालौन) पुलिस अधीक्षक तथा सीओ कालपी के निर्देशन में कालपी पुलिस ने दो युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार तथा सीओ कालपी राहुल पांडेय के निर्देशन में कालपी कोतवाल मानिक चन्द्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मैनूपुर के पास से अरविंद द्विवेदी पुत्र स्व० जयशंकर द्विवेदी एवं वैभव पुत्र अरविन्द द्विवेदी को गिरफतार किया। पुलिस को अरविंद के पास से एक देशी अवैध बन्दूक बारह बोर, वैभव के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा बारह बोर मय कारतूस बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार कुरील,उप निरीक्षक अशोक कुमार, गजेन्द्र प्रताप सिंह,अजय कुमार कां०प्रह्ललाद, घनश्याम मिश्रा, राजीव कुमार तथा महिला कां०सीता देवी प्रमुख रहे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
Labels: Urai


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home