कृपया डीएम कानपुर नगर महोदय ध्यान दे
कृपया डीएम कानपुर नगर महोदय ध्यान दे। आपसे विनम्र अनुरोध है कि ई पास बनाने के लिए आपने अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशीला जी को जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे ये कहने और लिखने में जरा भी संकोच नही है कि सुशीला जी किसी का फ़ोन रिसीव नही करती है। और बिना कोई वजह बताए जरूरत मन्द लोगो द्वारा अप्लाई किये आवेदन को रिजेक्ट किया जा रहा है। इस संकट की घड़ी में कोई भी आवेदनकर्ता पिकनिक मनाने या सैर सपाटा के लिए पास नही मांग रकह है। आपसे से विनम्र अनुरोध है कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की दिक्कतो को समझते हुए। किसी जिम्मेदार अधिकारी को ई पास स्वीकृत करने की जिम्मेदारी सौंपी। हर व्यक्ति की पहुच आप तक संभव नही है। पत्रकार और सरकारी विभागों के लोग ही आप तक पहुच कर अपनी व्यथा सुना सकते है।
Labels: Kanpur

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home