Wednesday, May 6, 2020

शुक्लागंज मे सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालो का विरोध करना विकलांग को पड़ा महंगा।




 शुक्लागंज मे सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालो का विरोध करना विकलांग को पड़ा महंगा। 



शुक्लागंज। नगर के राजीव नगर मोहल्ले मे एक युवक ने फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत का माहौल बना दिया। एक विकलांग को बेल्टों से पीटा और फायरिंग की आसपास के लोगो मे दहशत फैल गई। फायरिंग देख एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने सूचना देने वाले व पीड़ित को ही कोतवाली में हिरासत में रखा।
शुक्लागंज के राजीव नगर में मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे सरकारी जमीन पर इंसान अली कब्जा कर दीवार बना रहा था। तभी वही के निवासी विकलांग राकेश पुत्र सरयू ने विरोध किया की यहाँ पर मंदिर था इसमें क्यों कब्जा कर रहे हो। जिस पर इंसान अली ने अपने भाइयों छोटू,राजा के साथ दिव्यांग राकेश व उसके पिता सरयू को बेल्टों से पिटाई कर दी। और तो और इंसान अली ने मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग की जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही फायरिंग को देखकर रेलवे स्टैंड पर कार्यरत ज्ञानी ने डायल 100 को सूचना दी की इंसान अली ने फायरिंग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना देने वाले ज्ञानी पुत्र ओंकार सिंह को भी हिरासत में ले लिया। ज्ञानी की पत्नी गुड़िया ने बताया की मेरे पति ज्ञानी ने डायल 100 को फायरिंग होने की सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उल्टा मेरे पति को ही थाने में बंद कर दिया है। गुड़िया ने बताया की 100 नम्बर आखिर किस लिए बनाया गया है। सही सूचना देने पर पुलिस उसे ही बंद कर देती है। गंगाघाट कोतवाली पुलिस क्यो आरोपी की गिरफ्तारी नही की पीड़ित को ही थाने पर बैठाए रही। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी का कार्य नगर के लोगो से समझ से परे है। क्षेत्र में गुंडागर्दी खुलेआम हो रहा है। पुलिस आरोपी को संरक्षण दिए हुए है। सूत्रों की माने तो गंगाघाट कोतवाली की क्राइम ब्रांच टीम के एक सिपाही का आरोपी के साथ सांठ गांठ जिस कारण पुलिस ने आरोपी को हिरासत में नही लिया है। वही कुछ लोगो ने दबी जुबान में यह भी बताया कि पुलिस पीड़ित को समझौता करने के लिए दबाव बना रही है। वही मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया है। देखना यह होगा कि दहशत फैलाने वाले पर पुलिस कार्यवाही करती है या मामले को रफा दफा करा देती है।

उन्नाव संवाददाता
पंकज श्रीवास्तवा की रिपोर्ट 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home