फतेहपुर ब्रेकिंग स्क्रॉल
फतेहपुर- डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशान्त वर्मा ने व्यापारियों के साथ की बैठक।
कल से खुलेगी सीमेंट सरिया , एसी पंखा रिपेयरिंग और मोबाइल रिचार्ज की दुकानें।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोली जाएंगी दुकाने।
दुकानों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना अनिवार्य।
दुकानों पर मास्क पहनकर आने वालों का ही होगा काम।
ग्राहकों का पूरा ब्यौरा रखेंगे दुकानदार।
दुकानों पर हैंडवाश की व्यवस्था रखेगे दुकानदार।
विकास भवन सभागार में हुई बैठक।
फतेहपुर-बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू।
सोशल डिस्टेंसिग के साथ हो रहा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन।
परीक्षकों को बांटे गए मास्क और दस्ताने।
शहर के पांच विद्यालयों में हो रहा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन।
एक केंद्र पर लगभग 120 परीक्षक कर रहे हैं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन।
दो चरणों मे बांटा गया है मूल्यांकन कार्य।
5 से 15 मई तक पहले चरण में आधे परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए गया है बुलाया।
शेष परीक्षक 15 से 25 मई के बीच के बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का करेंगे मूल्यांकन कार्य।
फतेहपुर- जिला अस्पताल पहुँचे डीएम संजीव सिंह।
अस्पताल में भर्ती वृद्ध एवं बीमार महिला रामप्यारी का जाना हाल।
रामप्यारी को लेकर सोशल मीडिया में चल रही थी खबर।
खबरों में बताया गया था रामप्यारी को निर्धन एवं गरीब।
रामप्यारी को नही मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ।
डीएम ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का किया खंडन।
रामप्यारी को पूर्व में ही मिल चुका है सरकारी खाद्यान एवं राशन सामग्री।
रामप्यारी उर्फ भगवती को पूर्व में मिल चुका है इंदिरा आवास का लाभ।
रामप्यारी के दिव्यांग पुत्र धनाव को नियमित मिल रही है दिव्यांग पेंशन।
धनाव का बना है अंत्योदय राशन कार्ड।
सदर तहसील के सैबसी गांव की रहने वाली है तीन बेटों की माँ है भगवती देवी।
बीमार रामप्यारी उर्फ भगवती का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज।
फतेहपुर- रोडवेज बस और इंडियन ऑयल के गैस टैंकर की सीधी भिड़ंत।
गैस टैंकर चालक की मौके पर मौत एक होमगार्ड और बस चालक घायल।
दोनों की हालत गंभीर इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।
लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को प्रयागराज से छोड़कर वापस आगरा जा रही थी बस।
खागा कोतवाली क्षेत्र में nh2 पर कटोघन टोल प्लाजा के पास की घटना।
फतेहपुर- गंगा नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत। नहाते समय गंगा नदी में डूबकर हुई एक लड़के और लड़की की मौत । दोनो बच्चो के शव नदी से बरामद। बच्चो की मौत से परिवार में मचा कोहराम। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सिहार गांव की घटना।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home